शिवराज सिंह चौहान बुक (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

मामा बने लेखक...PM Modi के साथ 33 साल के अनुभवों पर शिवराज सिंह ने लिखी किताब 'अपनापन'; इस दिन होगा विमोचन

Apnapan Book On PM Modi: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी पर आधारित अपनी पुस्तक 'अपनापन' की जानकारी साझा की है। 26 मई को दिल्ली में होगा किताब का विमोचन।

सजल रघुवंशी

Shivraj Singh Chouhan Book Apnapan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कार्यशैली पर आधारित ‘अपनापन’ नामक पुस्तक लिखी है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। इस पुस्तक का विमोचन 26 मई को दिल्ली में होने जा रहा है।

शिवराज सिंह चौहान ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘अपनापन’ उनके लिए सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिताए गए 33 वर्षों के अनुभवों और यादों को शब्द देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जहां दुनिया मोदी को एक प्रभावशाली नेता के रूप में देखती है, वहीं उन्हें करीब से एक साधक, कर्मयोगी और असाधारण व्यक्तित्व के रूप में देखने का अवसर मिला है।

शिवराज सिंह चौहन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया और लिखा कि तीन दशकों से अधिक के सार्वजनिक जीवन में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ अनेक भूमिकाओं और विभिन्न दायित्वों में कार्य करते हुए मुझे उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व, सेवा, संगठन, सुशासन और राष्ट्र-समर्पण को अनेक दृष्टिकोणों से से देखने-समझने का अवसर मिला। इन्हीं अनुभवों, भावनाओं, प्रेरणाओं और जीवन-मूल्यों को मैंने अपनी पुस्तक ‘अपनापन’ में संजोने का विनम्र प्रयास किया है।

26 मई को होगा 'अपनापन' का लोकार्पण

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि मुझे यह साझा करते हुए प्रसन्नता है कि मेरी इस कृति ‘अपनापन’ का लोकार्पण 26 मई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में होगा। शिवराज सिंह चौहान ने अपने पोस्ट में 1991 की एकता यात्रा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय कई लोग इसे राजनीतिक यात्रा मान रहे थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्रीय चेतना का अभियान बना दिया था।

किताब पठकों को राष्ट्रभक्ति की भूमिका निभाने की प्रेरणा देगी- शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा विश्वास है कि यह पुस्तक सभी पाठकों को, विशेषकर हमारे युवा मित्रों को; सेवा, संवेदना, राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण के विचारों के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देगी।

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश