कांग्रेस नेता अभिनव बरौलिया ने एक्स पर संजय नगाइच का वीडियो शेयर किया।
वीडियो में मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन अध्यक्ष टोल कर्मचारियों से बहस करते नजर आए।
संजय नगाइच टोल कर्मियों को कलेक्टर से फोन लगाने की बात कहते सुनाई दिए।
Congress Target Sanjay Nagaich On Toll Video: कांग्रेस नेता अभिनव बरौलिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन अध्यक्ष संजय नगाइच पर निशाना साधा। उन्होंने संजय नगाइज का एक वीडियो अपलोड करते हुए सीएम मोहन यादव से भी सवाल पूछा।
दरअसल, अभिनव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। उस वीडियो में संजय नगाइच टोल कर्मियों से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के नेता अभिनव बरौलिया ने पोस्ट करते हुए लिखा कि यह सज्जन जो टोल कर्मचारियों को टोल नाके पर चमका रहे है। मध्य प्रदेश के वेयरहाउसिंग के चेयरमैन संजय नगाइच है। इनकी अभ्रद भाषा और राजनैतिक धौंस दिखाने की शैली से समझ आता है की भारतीय जनता पार्टी के नेता और पदाधिकारी आम जनता के साथ क्या करते होंगे। उन्होंने आखिर में सीएम मोहन यादव पर सवाल दागते हुए लिखा कि मोहन यादव इन सज्जन पर कार्यवाही करेंगे आप?
दरअसल, संजय नगाइच वीडियो में धमकाते हुए अंदाज में कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग के अध्यक्ष को नहीं पहचानता लगाओ कलेक्टर को फोन। अब संजय नगाइच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह मामला रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाने का बताया जा रहा है।
दरअसल, इन्ही वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता अभिनव ने आरोप लगाया कि उनकी अभद्र भाषा और राजनीतिक धौंस दिखाने की शैली से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी के नेता और पदाधिकारी आम जनता के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे।