सांची ने प्रति लीटर दूध पर बढ़ाए दाम  (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

अमूल के बाद अब सांची का दूध हुआ महंगा, 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े दाम, राजधानी भोपाल में पड़ेगा ज्यादा असर

Sanchi Milk Price Hike: मध्य प्रदेश में आम जनता को महंगाई का झटका, सांची दूध 4 रुपये प्रति लीटर तक हुआ महंगा। भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश भर में कल से लागू होंगी नई दरें।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • मध्य प्रदेश में सांची के पैक्ड दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी।

  • नई दरें 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में लागू होंगी।

  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड के दुग्ध संघों ने बढ़ाए दाम।

  • पैकिंग सामग्री और परिवहन की लागत बढ़ने को बताया गया कीमतों में बढ़ोतरी का कारण।

Sanchi Milk Price Hike Upto Four Rupees MP: मध्य प्रदेश में सांची के पैक्ड दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 14 नवंबर यानी शनिवार से लागू होंगी। भोपाल के अलावा इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और बुंदेलखंड के दुग्ध संघों ने भी दूध के दाम बढ़ाए हैं।

पैकिंग मटेरियल और परिवहन की लागत बढ़ने को इस फैसले की प्रमुख वजह बताया गया है। दुग्ध संघों के मुताबिक, वित्तीय स्थिति संतुलित बनाए रखने के लिए पैक्ड दूध के उपभोक्ता मूल्य में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।

भोपाल में सांची के दूध की सबसे ज्यादा खपत

मध्य प्रदेश में पैक्ड दूध की बिक्री के मामले में सांची की सबसे ज्यादा खपत है। भोपाल में खुले दूध की रोजाना खपत करीब 6 से 8 लाख लीटर बताई जाती है। वहीं, पैकेट वाले दूध में सांची की औसतन 3 लाख लीटर प्रतिदिन बिक्री होती है। इसके मुकाबले अमूल की खपत करीब 80 हजार लीटर रोजाना है।

अमूल ने 12 नवंबर से बढ़ाए थे दूध के दाम

सांची कंपनी से पहले अमूल ने भी दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। नई दरें 12 नवंबर से लागू हुई हैं। इसके बाद अमूल गोल्ड के एक लीटर पैकेट की कीमत 70 रुपए से बढ़कर 74 रुपए हो गई है। वहीं, अमूल फ्रेश का एक लीटर पैकेट अब 57 रुपए के बजाय 59 रुपए में मिल रहा है। अमूल की कीमतें बढ़ने के अगले दिन यानी 13 नवंबर को सांची ने भी दाम बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद अब प्रदेश में सांची के उपभोक्ताओं को शनिवार से महंगा दूध खरीदना होगा।

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया