सपा प्रेस कॉन्फ्रेंस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

उद्यानिकी विभाग में 'तबादला उद्योग' का आरोप, भोपाल में सपा ने सरकार पर साधा निशाना, न्यायिक जांच की उठाई मांग

Samajwadi Party Press Conference: एमपी की ट्रांसफर नीति 2026 पर 'सपा' का बड़ा हमला, उद्यानिकी विभाग में भ्रष्टाचार और धार में लोकायुक्त दागी को संरक्षण देने का आरोप, न्यायिक जांच की मांग।

सजल रघुवंशी

Samajwadi Party Target MP Govt: मध्य प्रदेश में स्थानांतरण नीति को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सरकार के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में स्थानांतरण प्रक्रिया भ्रष्टाचार का माध्यम बन गई है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की स्थानांतरण नीति-2026 का उद्देश्य पारदर्शिता लाना था, लेकिन विभागीय स्तर पर इसकी खुलेआम अनदेखी की गई।

यश भारतीय ने आरोप लगाया कि प्रदेश के अधिकांश विभागों ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर तबादला आदेश जारी कर दिए, लेकिन उद्यानिकी विभाग में फाइलें जानबूझकर रोकी गईं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके दबाव में स्थानांतरण आदेश लंबित रखे गए और किन अधिकारियों को संरक्षण देने के लिए नियमों की अनदेखी की गई।

समाजवादी पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

प्रेस वार्ता में सपा ने कई मामलों का उल्लेख करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। पार्टी ने धार जिले में पदस्थ एक अधिकारी के विरुद्ध लोकायुक्त जांच लंबित होने के बावजूद उन्हें उसी पद पर बनाए रखने, इंदौर में एक अधिकारी की गोपनीय चरित्रावली में कथित अनियमितता तथा तबादला प्रक्रिया से जुड़े एक वायरल व्हाट्सएप चैट की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सपा ने उद्यानिकी विभाग में ओएसडी पद पर हुई एक नियुक्ति को लेकर भी नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए।

कुछ अधिकारियों को बचाने के लिए दरकिनार किए नियम- सपा

यश भारतीय ने कहा कि यदि किसी अधिकारी के विरुद्ध जांच या शिकायत लंबित है तो स्थानांतरण नीति के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई होना चाहिए, लेकिन विभाग में ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों को बचाने और कुछ को मनचाही पदस्थापना देने के लिए नियमों को दरकिनार किया गया।

समाजवादी पार्टी ने उठाई उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग

समाजवादी पार्टी ने पूरे स्थानांतरण प्रकरण की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच, लंबित फाइलों की समीक्षा, जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान तथा भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग के मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सपा प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार करेगी।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां