सात दिन बाद भी राकेश अग्रवाल की हत्या का आरोपी गिरफ्त से दूर (एआई जनरेटेड इमेज)
भोपाल

आखिर कहां चूक रही MP पुलिस? सात दिन बाद भी पूर्व IAS राकेश अग्रवाल की हत्या का आरोपी गिरफ्त से दूर

Rakesh Agrawal Murder Case Bhopal: रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या का मामला, हाई-प्रोफाइल निगरानी और क्राइम ब्रांच की जांच के सात दिन बाद भी मुख्य आरोपी वरुण पुलिस की पकड़ से बाहर।

सजल रघुवंशी

Rakesh Agrawal Murder Accused Still Absconding: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना के सात दिन बीच जाने के बाद और हाई-प्रोफाइल मानिटरिंग के बाद भी मुख्य आरोपित वरुण कुमार पुलिस की पकड़ से बाहर है।

गौरतलब है कि, इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच क्राइम ब्रांच संभाले हुए है और डीजीपी व पुलिस कमिश्नर लेवल पर इसकी सीधी निगरानी की जा रही है। ऐसे में सवाल सीधे जांच पर उठता है कि आखिर पूर्व आईएएस की हत्या हो जाती है और मध्य प्रदेश पुलिस 7 दिन बाद भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम नजर आती है।

लगातार दबिश दे रही 50 पुलिसकर्मियों की चार विशेष टीमें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पता चलता है कि, 50 पुलिसकर्मियों की चार विशेष टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। इसके अलावा आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया है। बता दें कि, पुलिस मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई और राज्यों में भी आरोपी की तलाश कर रही है।

लगातार ठिकाने बदल रहा शातिर आरोपी वरुण

गौरतलब है कि, इस घटना के बाद आरोपी किसी एक जगह पर नहीं रुका वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। जिसकी वजह से पुलिस की मुश्किलें काफी बड़ गई हैं। जांच में आरोपी वरुण की ताजा लोकेशन उत्तर प्रदेश के वृंदावन में मिली है। इससे पहले उसकी लोकेशन आगरा और आगरा-वृंदावन रोड पर ट्रेस हुई थी।

पुलिस तीन एंगल पर कर रही जांच

राकेश अग्रवाल हत्याकांड में भोपाल पुलिस मुख्य रुप से तीन एंगल पर फोकस कर जांच कर रही है:

  • घटना की रात आरोपी व पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल के बीच कहासुनी।

  • मृतक का किसी बड़े कारोबारी से जुड़ा पुराना विवाद।

  • किसी साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया गया।

80 लोगों से पूछताछ और एक हजार सीसीटीवी फुटेज देखे गए

बता दें कि, इस मामले के बाद पुलिस ने अब तक 80 लोगों से पूछताछ की है और वंही दूसरी तरफ एक हजार सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा चुकी हैं।

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार