राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

राहुल गांधी का MP सरकार पर प्रहार; कहा- उत्सव मनाने से फुर्सत मिले तो राज्य की जमीनी हकीकत देखें मुख्यमंत्री

Rahul Gandhi Statement: एमपी दौरे से पहले राहुल गांधी का सरकार पर जोरदार हमला, बालाघाट में 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत और कुपोषण पर मध्य प्रदेश सरकार को घेरा।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Rahul Gandhi Attacks MP Government: मध्य प्रदेश दौरे पर आने से ठीक एक दिन पहले, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने बालाघाट में आदिवासी बच्चों की लगातार हो रही मौतों, कुपोषण और प्रदेश की खस्ताहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

राहुल गांधी ने चिंता जताते हुए कहा कि बालाघाट में कुपोषण, बीमारी और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की जान जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई बेहद सुस्त रही है और राज्य सरकार पूरी तरह से सोती हुई नजर आ रही है।

मुख्यमंत्री पर सीधा तंज

प्रदेश के मुखिया पर सीधा निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो जरा राज्य की जमीनी हालत भी देखिए।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था, साफ पानी की कमी और सही पोषण न मिलने के कारण छोटे और मासूम बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

अवैध शराब और मिलावटी दवाओं का मुद्दा उठाया

बच्चों की मौत और स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा, कांग्रेस नेता ने प्रदेश में फैल रहे अवैध कारोबार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मिलावटी दवाइयों और जहरीली अवैध शराब की बिक्री को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि सरकार की लापरवाही और इन अवैध गतिविधियों के कारण राज्य के सैकड़ों परिवार तबाह हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

19 सितंबर को राहुल गांधी का इंदौर में बड़ा कार्यक्रम

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों से बातचीत करने के लिए आएंगे। यह दौरा उनकी 'छात्रों की गूंज' पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, भर्ती और बेरोजगारी से जुड़े मुद्दों को उठाना है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से राहुल गांधी ने अपने दौरे की पुष्टि करते हुए छात्रों को बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने और अपनी चिंताओं को साझा करने के लिए आमंत्रित किया।

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं