राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

BIG BREAKING: MP राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ खड़े हुए राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त

Form 26 Affidavit Missing Rajkumar Lohani: एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त, हरदीप पुरी के पर्चे पर आपत्तियों पर फैसला सुरक्षित।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • राज्यसभा उपचुनाव में राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त।

  • फॉर्म-26 जमा नहीं करने पर खारिज हुआ पर्चा।

  • निर्दलीय उम्मीदवार कांते सायन्ना का नामांकन भी रद्द।

  • हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने दर्ज कराईं आपत्तियां।

  • पुरी के नामांकन पर अंतिम फैसला फिलहाल लंबित।

Rajkumar Lohani Nomination Cancelled: मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस समर्थित राज्य सभा प्रत्याशी राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, नामांकन पत्रों की आधिकारिक जांच (स्क्रूटनी) के दौरान त्रुटियों के चलते निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही एक अन्य उम्मीदवार कांते सायन्ना का पर्चा भी जांच में खारिज कर दिया गया है।

फॉर्म 26 नहीं किया जमा इसलिए खारिज हुआ नामांकन

राजधानी भोपाल के समाजसेवी और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजकुमार लोहानी का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के दौरान सामने आया कि उन्होंने निर्वाचन आयोग के अनिवार्य दस्तावेज फॉर्म-26 को अपने नामांकन के साथ संलग्न नहीं किया था। चुनाव प्रक्रिया में यह शपथ पत्र अनिवार्य होता है। निर्धारित दस्तावेज जमा नहीं करने की कमी पाए जाने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन खारिज कर दिया।

पुरी के नामांकन के खिलाफ भी दर्ज हुईं आपत्ति

मंगलवार दोपहर 2 बजे शुरू हुई नामांकन स्क्रूटनी के दौरान कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी धनोपिया, विधायक हेमंत कटारे और राजकुमार लोहानी ने पुरी के नामांकन पर आपत्तियां दर्ज कराईं। कांग्रेस ने रिटर्निंग ऑफिसर उमेश शर्मा को लिखित शिकायत सौंपकर पुरी का नामांकन निरस्त करने की मांग की। वहीं, राज्यसभा उपचुनाव के तीसरे निर्दलीय उम्मीदवार कांते सायन्ना का नामांकन भी खारिज कर दिया गया। राजकुमार लोहानी के अनुसार, सायन्ना के नामांकन में प्रस्तावक का नाम दर्ज नहीं था।

हरदीप सिंह पुरी को जवाब पेश करने का दिया समय

कांग्रेस पार्टी की ओर से हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर दर्ज कराई गई आपत्तियों के बाद रिटर्निंग ऑफिसर उमेश शर्मा ने भाजपा को जवाब पेश करने के लिए शाम 5 बजे तक का समय दिया है। भाजपा का जवाब मिलने के बाद आपत्तियों पर सुनवाई होगी और फिर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल पुरी के नामांकन पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है और इसे लंबित रखा गया है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला