नए DGP के लिए वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का नाम पैनल में फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

मध्य प्रदेश के नए DGP के लिए पैनल तैयार, उपेंद्र जैन, वरुण कपूर और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का नाम फाइनल

MP DGP UPSC Panel: मध्य प्रदेश के नए डीजीपी चयन की प्रक्रिया निर्णायक दौर में, पैनल में फाइनल हुआ वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का नाम। सीएम के विदेश दौरे से पहले हो सकात है फैसला।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • निर्णायक दौर में एमपी के डीजीपी चयन की प्रक्रिया।

  • पैनल ने फाइनल किया वरुण कपूर, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उपेंद्र जैन का नाम।

  • सीएम के विदेश दौरे से पहले फैसला होने की संभावना।

Madhya Pradesh DGP Panel: मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी की चयन प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में है। इसके लिए आज दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग की बैठक भी हुई।

सूत्रों के मुताबिक तीन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पैनल में चुन लिए गए हैं। जिसमें उपेंद्र जैन, वरुण कपूर और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का नाम शामिल है।

12 नामों पर आज हुआ मंथन, फाइन हुए यह तीन नाम

सरकार ने वरिष्ठता के आधार पर मध्य प्रदेश के टॉप सीनियर 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे थे जिसमें उपेंद्र जैन, वरुण कपूर, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, जी अखेतो सेमा, पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, अनिल कुमार, रवि गुप्ता, अनंत कुमार सिंह, मनमीत नारंग समेत राजाबाबू सिंह और डीपी गुप्ता का नाम शामिल था। हालांकी अब पैनल ने वरुण कपूर, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और उपेंद्र जैन का नाम फाइनल कर लिया है। अब इन तीन अधिकारियों में से ही किसी एक को डीजीपी का पद मिलेगा।

48 घंटे के अंदर ही मिल सकता है नया डीजीपी

दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश को अगले दो दिन यानी 48 घंटे के अंदर ही नया डीजीपी मिल जाएगा। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि सीएम मोहन यादव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए साउथ कोरिया जाएंगे उनकी यह यात्रा 23 नवंबर को है।

प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जल्द होगा फैसला

ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सीएम मोहन यादव अपने विदेश दौरे से पहले ही नए पुलिस प्रमुख के नाम पर मुहर लगा देंगे। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भेजे जाने वाले तीन नामों के पैनल में से राज्य सरकार किसी एक अधिकारी को प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त करेगी, जिसकी औपचारिक घोषणा 22 नवंबर तक होने की पूरी संभावना है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों... खरगे ने UPA दौर के आंकड़ों पर सरकार को घेरा, बोले- 12 साल बाद जागे

न्यूजीलैंड टेस्ट से सिराज को बाहर रखने पर कटा बवाल, इमरान मसूद ने कहा- नाम सिराज है इसलिए नहीं चुना गया

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं