ऐशबाग में तोड़े गए जनता क्वार्टर फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

आशियाने टूटे, अब सड़क पर कट रही जिंदगी, भोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर टूटने से बेघर हुए परिवारों का दर्द

Bhopal Janta Quarters Demolition : भोपाल के ऐशबाग जनता क्वार्टर में 599 मकान टूटने के बाद कई परिवार सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं। मजदूर परिवारों को अब पुनर्वास और प्रशासनिक मदद का इंतजार है।

शिवम दत्त तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में 599 मकान तोड़े जाने के बाद बेघर हुए परिवार।

  • कई परिवार सड़क किनारे सामान के साथ रहने को हुए मजबूर।

  • मजदूर परिवारों के लिए किराए का मकान लेना भी बना बड़ी चुनौती।

  • रहवासियों ने प्रशासन से पुनर्वास और रहने की व्यवस्था करने की मांग की।

Bhopal Aishbagh Janta Quarters Demolition Homeless Families : भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में कभी जिन घरों में परिवारों की जिंदगी बसती थी, आज वहां मलबा नजर आ रहा है। 599 क्वार्टरों को तोड़े जाने के बाद यहां रहने वाले कई परिवारों के सामने अब सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है।

आशियाने टूटने के बाद बेघर हुए लोगों में से कोई सड़क किनारे अपना सामान लेकर बैठा है, तो कोई खुले आसमान के नीचे परिवार के साथ दिन गुजार रहा है। मकान टूटने के बाद इन परिवारों की परेशानी अब सामने आने लगी है।

599 क्वार्टर टूटने से सड़क किनारे गुजार रहे जिंदगी

नवभारत लाइव की टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण के बाद रहवासियों की स्थिति देखी। कई परिवारों का घरेलू सामान सड़क किनारे रखा हुआ है। जिन घरों में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मलबा बिखरा पड़ा है। मकान टूटने के बाद लोगों के सामने सबसे बड़ी चिंता यह है कि वे अब कहां रहें और परिवार को कहां लेकर जाएं।

मजदूर परिवारों के लिए किराए का मकान लेना भी मुश्किल

जनता क्वार्टर में रहने वाले ज्यादातर परिवार मजदूरी और रोज की कमाई पर निर्भर हैं। इन परिवारों के लिए पहले ही रोजमर्रा का खर्च चलाना चुनौती होता है। अब मकान टूटने के बाद किराए का कमरा लेना भी आसान नहीं है। ऐसे में कई लोग अपने सामान के साथ सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं। उनके सामने कमाई के साथ-साथ परिवार के लिए सुरक्षित ठिकाना तलाशने की दोहरी परेशानी है।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किलें

खुले में रहने की मजबूरी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं, छोटे बच्चों, बच्चियों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। सामान की सुरक्षा, रात गुजारने की जगह और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना परिवारों के लिए मुश्किल हो गया है। जिन घरों में महिलाएं और बच्चे रहते थे, अब उन्हें अस्थायी इंतजाम के सहारे दिन काटने पड़ रहे हैं।

पुनर्वास और मदद का इंतजार कर रहे रहवासी

रहवासियों का कहना है कि मकान टूटने के बाद अब तक उन्हें सरकार या प्रशासन की ओर से ऐसी मदद नहीं मिली है, जिससे रहने का इंतजाम हो सके। पुनर्विकास की कार्रवाई के बीच उनके सामने फिलहाल सबसे बड़ा सवाल रहने की जगह का है। रोज कमाने और खाने वाले परिवारों के लिए अचानक दूसरी जगह बसना आसान नहीं है।

प्रशासन से राहत की उम्मीद

मलबे के बीच रह रहे परिवार अब मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनकी मांग है कि प्रशासन उनकी स्थिति को समझे और रहने के लिए कोई व्यवस्था करे। मकानों को तोड़ने की कार्रवाई के बाद अब इन परिवारों के पुनर्वास और मानवीय सहायता का सवाल अहम हो गया है। देखना होगा कि प्रशासन इन बेघर परिवारों की परेशानी दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत