अटल भवन का सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

भोपाल को मिला 'अटल भवन', CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन; अब एक ही छत के नीचे होंगे नगर निगम के सारे काम

Atal Bhawan Bhopal: भोपाल नगर निगम को आखिरकार उसका नया आधुनिक मुख्यालय मिल गया है। राजधानी के लिंक रोड नंबर-2 स्थित आठ मंजिला 'अटल भवन' का गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्घाटन किया।

सजल रघुवंशी

Bhopal Municipal Corporation New Headquarter: भोपाल नगर निगम को आखिरकार उसका नया आधुनिक मुख्यालय मिल गया है। राजधानी के लिंक रोड नंबर-2 स्थित आठ मंजिला 'अटल भवन' का गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्घाटन किया। करीब 43 करोड़ रुपए की लागत से बने इस नए निगम भवन में अब नगर निगम के अधिकांश विभाग एक ही छत के नीचे काम करेंगे।

नई बिल्डिंग के शुरू होने से शहरवासियों को टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, बिल्डिंग परमिशन, समग्र आईडी और अन्य निगम सेवाओं के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्राउंड फ्लोर पर जनसुविधा केंद्र बनाया गया है, जहां आम जनता को कई सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी।

43 करोड़ की लागत से बना अटल भवन

नए मुख्यालय में अत्याधुनिक कार्यालय, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली, आधुनिक कॉन्फ्रेंस और मीटिंग हॉल, पार्किंग व्यवस्था तथा नागरिक सुविधा केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस भवन के शुरू होने से नगर निगम की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी और आम नागरिकों को सेवाएं पहले की तुलना में अधिक तेजी और सुव्यवस्थित तरीके से मिल सकेंगी। इससे शहर की प्रशासनिक व्यवस्था को भी नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि इसके निर्माण में 43 करोड़ रुपये लगाए गए हैं।

अब एक ही छत के नीचे होंगे सारे काम

अब तक भोपाल नगर निगम के कई विभाग अलग-अलग स्थानों से संचालित हो रहे थे, जिसके कारण लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए विभिन्न दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन नए अटल भवन के शुरू होने के बाद निगम के ज्यादातर विभाग एक ही परिसर में कार्य करेंगे। इससे नागरिकों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन अनुमति, टैक्स, जलकर समेत अन्य जरूरी सेवाओं के लिए बेहतर और सुगम सुविधा मिल सकेगी।

इससे पहले अलग-अलग इलाकों में थी शाखाएं

बता दें कि अभी तक नगर निगम की शाखाएं शहर के अलग-अलग इलाकों- आईएसबीटी, शाहपुरा, माता मंदिर और फतेहगढ़- में संचालित हो रही थीं। नए मुख्यालय के शुरू होने से प्रशासनिक कामकाज अधिक व्यवस्थित और तेज होने की उम्मीद है। भवन को आधुनिक और ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के तहत तैयार किया गया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप