कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट: 40 जिलों में येलो अलर्ट, आज इन जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना

MP Rain Alert : आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में भारी वर्षा की संभावना है, जबकि कई जिलों में येलो अलर्ट भी लागू है।

प्रीतेश जैन

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान 100 मिमी से अधिक वर्षा हो सकती है। इसके अलावा राजधानी भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

इन जिलों में हुई तेज बारिश

रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। रतलाम और मंदसौर में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि गुना, शाजापुर, उज्जैन, सीहोर, बड़वानी और छतरपुर सहित कई जिलों में भी वर्षा हुई। रतलाम में आधा इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में 24 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। अब तक केवल 15 जिलों में ही मानसून पूरी तरह पहुंच पाया है, जबकि शेष 40 जिलों में इसकी आधिकारिक एंट्री का इंतजार है। इस वजह से कई इलाकों में उमस और गर्मी बनी हुई है।

कम हुई बारिश

बारिश की कमी का असर प्रदेश के वर्षा आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। एक जून से अब तक जहां औसतन 116.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहां केवल 71.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 67 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में लगभग 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

प्रमुख शहरों का हाल

प्रदेश के प्रमुख शहरों में उज्जैन सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में 33.8, भोपाल में 34.6, जबलपुर में 38.3 और ग्वालियर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सबसे अधिक तापमान नौगांव में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खंडवा प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के संकेत अभी नहीं मिले हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा