उमंग सिंघार (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

MP में यूनिफॉर्म विवाद पर गरमाई सियासत, 55 लाख बच्चों को अब तक नहीं मिली ड्रेस, उमंग सिंघार का सरकार पर हमला

Umang Singhar Statement : मध्य प्रदेश में 55 लाख बच्चों को अब तक यूनिफॉर्म नहीं मिलने पर सियासत गरमा गई है। उमंग सिंघार ने सरकार पर लापरवाही और निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

प्रीतेश जैन

MP School Uniform Delay: मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के बच्चों की यूनिफॉर्म को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश के करीब 55 लाख बच्चों को अब तक यूनिफॉर्म नहीं मिली है और उन्हें आधे सत्र के बाद वितरण किया जाएगा।

सिंघार ने कहा कि यह स्थिति शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की लापरवाही को दर्शाती है।

सरकार पर ठेका प्रणाली को लेकर आरोप

उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि एक तरफ नारी वंदन का ढोल पीटा जाता है, दूसरी तरफ महिलाओं के रोजगार छीनकर बड़े ठेकेदारों और निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया जाता है। भाजपा सरकार ने सब कुछ निजी हाथों में सौंपने का अभियान चला रखा है। शिक्षा, रोजगार, अवसर, सब कुछ गिरवी रखा जा रहा है। बच्चों की यूनिफॉर्म तक को मुनाफे का जरिया बना दिया गया है।

निजी कंपनियों की चौकीदारी कर रही सरकार

सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जनता नहीं, बल्कि निजी कंपनियों और बड़े उद्योगपतियों के हितों की चौकीदारी कर रही है। गरीब बच्चे इंतजार करें, महिलाएं बेरोजगार हों, लेकिन ठेकेदारों का फायदा रुकना नहीं चाहिए।

सरकार की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार

इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया है और विपक्ष लगातार सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहा है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा