मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती एग्जाम स्थगित फोटो सोर्स- डिजाइन इमेज
भोपाल

MP Police Exam Postponed : MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 7.51 लाख अभ्यर्थियों को झटका, आएगी नई तारीख

MP Police Exam : एमपी में 7500 पदों पर होने वाली पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित हो गई है।19 नवंबर से प्रस्तावित परीक्षा की नई तारीख का 7.51 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित।

  • 19 नवंबर से शुरू होनी थी परीक्षा।

  • 7500 पदों के लिए करीब 7.51 लाख आवेदन।

MP Police Constable Exam 2026 Postponed : एमपी में पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे करीब 7 लाख 51 हजार अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 7500 पदों पर होने वाली आरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। ये परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होनी प्रस्तावित थी लेकिन निर्धारित तारीख निकलने के बाद भी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। 22 नवंबर की देर रात मंडल ने परीक्षा स्थगित किए जाने की सूचना जारी की। अब अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तारीख और टाइम टेबल का इंतजार है।

7500 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7500 आरक्षकों की नियुक्ति की जानी है। इनमें जिला पुलिस बल के 6800 और विशेष सशस्त्र बल के 700 पद शामिल हैं। भर्ती के लिए करीब 7 लाख 51 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण लाखों उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में जुटे थे।

3 दिन से परीक्षा को लेकर बना था असमंजस

आपको बता दें मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होनी थी लेकिन तारीख निकलने के बाद भी अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी। न तो परीक्षा शुरू हुई और न ही प्रवेश पत्र जारी होने को लेकर स्थिति साफ थी। इस वजह से पिछले तीन दिनों से अभ्यर्थियों के बीच असमंजस बना हुआ था।

ESB ने कहा- जल्द जारी होगा नया टाइम टेबल

कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी सूचना में परीक्षा स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई है। मंडल के मुताबिक परीक्षा की नई समय सारणी जल्द जारी की जाएगी। फिलहाल नई तारीख घोषित नहीं की गई है। परीक्षा स्थगित करने के पीछे की वजह को लेकर भी सूचना में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।

वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह

परीक्षा की नई तारीख परीक्षा केंद्र और प्रवेश पत्र से जुड़ी जानकारी कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नई सूचना के लिए नियमित रूप से ESB की वेबसाइट देखते रहें और किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें।

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य