MP Holidays 2027 : सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, न्यू ईयर में मिलेंगी 121 दिन की छुट्टियां, देखें शेड्यूल

MP Government Holidays 2027 : एमपी में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में 121 दिन की छुट्टियां मिलने का संभावना है। 2027 के मार्च में 9 दिन और अप्रैल में 5 से 6 दिन के लॉन्ग वीकेंड का मौका बन रहा है।
MP Government Holidays New Year 2027
साल 2027 में 121 दिन की छुट्टियांफोटो सोर्स - AI डिजाइन इमेज
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • साल 2027 में एमपी में सरकारी कर्मचारियों की रहेगी मौज।

  • 2027 में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी 127 दिन की छुट्टी।

  • साल 2027 में सरकारी दफ्तर 244 दिन खुलने का अनुमान।

MP Government Employees Holiday calendar 2027 : मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए नया साल 2027 छुट्टियों के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला है। नए साल के कैलेंडर के हिसाब से पूरे साल में कर्मचारियों को कुल 121 दिन का अवकाश मिल सकता है।

इस हिसाब से साल के 365 दिनों में सरकारी दफ्तर करीब 244 दिन ही खुलेंगे। छुट्टियों के इस गणित में वीकली ऑफ और सरकारी कैलेंडर में घोषित छुट्टियां शामिल हैं।

2 दिन की छुट्टी के साथ 9 दिन का ब्रेक

साल 2027 में मार्च में 20 से 28 तारीख तक लगातार 9 दिन की छुट्टी का मौका बन सकता है। इस दौरान 20 और 21 मार्च को शनिवार रविवार पड़ रहा है वहीं 22 मार्च को होली और 26 मार्च को गुड फ्राइडे है। इसके बाद 27 और 28 मार्च को फिर वीकेंड रहेगा। ऐसे में 23 और 25 मार्च की छुट्टी लेने पर सरकारी कर्मचारी लगातार 9 दिन का ब्रेक ले सकते हैं।

अप्रैल में भी मिलेंगे लंबे वीकेंड के मौके

साल 2027 के अप्रैल में भी छुट्टियों का अच्छा संयोग बन रहा है। वर्ष 2027 में 7 अप्रैल को गुड़ी पड़वा और 8 अप्रैल को चेटीचंड के अवकाश के साथ 9 अप्रैल की छुट्टी लेने पर शनिवार रविवार मिलाकर 7 से 11 अप्रैल तक पांच दिन का ब्रेक बन सकता है। वहीं 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती 15 अप्रैल को रामनवमी और 19 अप्रैल को महावीर जयंती के आसपास 14 से 19 अप्रैल तक 6 दिन की छुट्टी का मौका मिल सकता है। इसके लिए 16 अप्रैल को अवकाश लेना होगा।

MP Government Holidays New Year 2027
MP के नए DGP की नियुक्ति में फंसा 'रिश्तेदारी' का पेंच? CEC के करीबी उपेंद्र के नाम पर विपक्ष के हमलों का डर!

शनिवार को दशहरा और रविवार को स्वतंत्रता दिवस

वर्ष 2027 में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रविवार के दिन पड़ेगा। हालांकि दशहरा रविवार को नहीं बल्कि 9 अक्टूबर को शनिवार के दिन है। इस तरह दोनों त्योहारों पर अलग से अतिरिक्त छुट्टी मिलने की संभावना नहीं होगी।