विश्वास सारंग (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

विश्वास सारंग बोले- प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर नहीं, अपील के बाद उन्होंने खुद भी अपना काफिला घटाया

Minister Vishwas Sarang Statement: मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। उन्होंने ईंधन खपत कम करने की अपील की और खुद भी अपना काफिला घटाया है।

प्रीतेश जैन

Bhopal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बाद मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने का आह्वान किया और खुद भी उसका पालन करते हुए अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर मिसाल पेश की है।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि किसी भी नेता के व्यक्तित्व और कृतित्व की सबसे बड़ी पहचान यही होती है कि वह जो कहे, उसे अपने जीवन में भी उतारे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील केवल भाषण तक सीमित नहीं रखी, बल्कि उन्होंने स्वयं भी सादगी और ईंधन बचत का संदेश दिया।

कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की अपील

सारंग ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल की खपत ना करें और कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन तथा जरूरत पड़ने पर वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्प अपनाएं।

पीएम ने अपील के बाद घटाया अपना काफिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हैदराबाद के एक कार्यक्रम में देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की थी। इसके बाद उन्होंने खुद भी कैबिनेट बैठक में बेहद सीमित काफिले के साथ पहुंचकर संदेश दिया कि ईंधन बचत केवल जनता नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है।

किसानों के हित में फैसले लेते हैं पीएम मोदी

वहीं किसानों के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी के फैसले पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा किसानों के हित में निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा कि MSP बढ़ाने का फैसला किसानों को आर्थिक मजबूती देने वाला कदम है और इससे खेती को लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान