सीएम मोहन यादव ने किया PWD अधिकारी का सम्मान फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

MP में अब ग्रीन बिल्डिंग तकनीक से बनेंगे सरकारी भवन, PWD और CSIR-AMPRI के बीच हुआ MoU

MP Engineering Day 2026 : मध्य प्रदेश में नए सरकारी भवन ग्रीन बिल्डिंग तकनीक से बनाए जाएंगे। PWD और CSIR-AMPRI के बीच MoU हुआ, भोपाल में इंजीनियरिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलेगा।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

MP Government Buildings : मध्य प्रदेश में बनने वाले नए सरकारी भवन अब ग्रीन बिल्डिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगे। राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इसकी घोषणा की। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर में नई तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए CSIR-AMPRI भोपाल और मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) के बीच MoU भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंजीनियरों को संबोधित किया।

CSIR-AMPRI और PWD के बीच हुए समझौते के तहत फ्लायऐश आधारित सीमेंट से सड़क निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश को बिना सीमेंट के कंक्रीट सड़क बनाने की आधुनिक तकनीक भी मिलेगी। सरकार का जोर निर्माण कार्यों में नई तकनीक और पर्यावरण अनुकूल तरीकों के इस्तेमाल पर है।

भोपाल में खुलेगा इंजीनियरों के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लगातार तकनीकी बदलाव हो रहे हैं। इसी को देखते हुए भोपाल में इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए नया ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोला जाएगा। यहां इंजीनियरों को निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

सीएम ने प्राचीन भारतीय वास्तुकला का दिया उदाहरण

इंजीनियरों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान को याद किया। उन्होंने अजंता-एलोरा, मंदसौर के धर्मराजेश्वर मंदिर और संसद भवन का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में हजारों साल पहले भी ऐसी शानदार संरचनाएं तैयार की गईं, जो उस दौर की तकनीकी क्षमता और वास्तुकला को दर्शाती हैं।

एक साल में 2 लाख करोड़ के विकास कार्यों का लक्ष्य

समारोह में एमपीआरडीसी से जुड़े विकास कार्यों को लेकर भी जानकारी दी गई। सरकार के मुताबिक एमपीआरडीसी अगले एक साल में प्रदेश में करीब 2 लाख करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्य पूरे करेगा। वहीं PWD के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने नई तकनीकों और रोड सेफ्टी मानकों के इस्तेमाल से ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं में कमी आने की जानकारी दी।

एचएन त्रिपाठी को मिला मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंजीनियरों को सम्मानित किया गया। PWD अधिकारी एचएन त्रिपाठी को मध्य प्रदेश के बेस्ट इंजीनियर के रूप में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा ईश्वर सिंह चंदेली, मानवेंद्र सिंह सेंगर, मनीष कुमार शर्मा, अर्चित लाहौटी, अमन अग्रवाल और नितिन बरसैया समेत कई इंजीनियरों को सम्मान मिला। सेवानिवृत्त PWD सचिव सतीश चंद्र पांडे और सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता जीएस पल्नितकर को भी विशेष सम्मान दिया गया।

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी