हाईवे जाम करने पर कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर, सोर्स : सोशल मीडिया  
भोपाल

FIR on Congress Leaders MP: हाईवे जाम करने पर कांग्रेस नेताओं पर FIR, 26 विधायकों सहित 600 से अधिक पर केस

MP Congress Highway Protest: महू में दो विधायकों सहित 33 व खलघाट में नेता प्रतिपक्ष पर केस कांग्रेस ने सरकार पर डरने का आरोप लगाते हुए कहा किअन्नदाता की लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी।

सुधीर दंडोतिया

Madhya Pradesh Congres Protest: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 7 मई को नेशनल हाईवे एबी रोड (आगरा मुंबई रोड) को जाम किया था, Congress नेताओं ने धार के खलघाट से लेकर मुरैना तक 11 जिलों के 747 किलोमीटर क्षेत्र में 7 जगह चक्काजाम किया, पुलिस ने हाईवे जाम करने वाले सैकड़ों नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है ।

एमपी के दो दर्जन से ज्यादा विधायकों पर हाईवे जाम करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रदेश के अलग अलग थानों में ये केस दर्ज किए गए हैं। इस मामले में प्रदेशभर के अनेक कांग्रेसी विधायक कानूनी पचड़े में फंस गए है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा।

किसानो के मुद्दे पर किया था चक्का जाम

कांग्रेस नेताओं ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों किये गए फसल की एमएसपी के वादे तोड़ने, फसल का सही दाम नहीं मिलने सहित अन्य परेशानियों को लेकर गंभीर आरोप लगाये थे और इसे आधार बनाकर 7 मई को एबी रोड पर 7 जगह चक्काजाम किया, 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित चक्काजाम के कारण हाईवे पर चलने वाले वाहनों को परेशानी हुई, कई जगह लंबे जाम की स्थिति भी बनी हालाँकि कांग्रेस ने कहा था कि हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है फिर भी जाम के चलते लोग परेशान हुए।कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किसानों से किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के वादों को तोड़ने का आरोप लगाया।इसके अलावा किसानों को फसल का सही दाम न मिलना और अन्य कृषि संबंधी समस्याओं को मुख्य मुद्दा बनाया गया।

सरकार का दावा

सरकार का दावा है कि अब तक किसानों को गेहूं उपार्जन के लिए 10,403.17 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।लगभग 9.38 लाख किसानों से 56.45 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई है।समर्थन मूल्य ₹2275 के साथ ₹125 बोनस मिलाकर कुल ₹2400 प्रति क्विंटल (कुछ क्षेत्रों में ₹2625 की चर्चा) की दर से भुगतान की बात कही जा रही है।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती