-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- When Will The Government And Public Representatives Wake Up To Issues Like Extending The Paddy Procurement Period And Bonuses Farmers Are Worried
धान खरीदी की अवधि बढ़ाना, बोनस जैसी समस्याओं पर सरकार व जनप्रतिनिधि कब जागेंगे, किसान परेशान
धान उत्पादक किसानों की समस्याओं पर सरकार और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी जारी है। धान खरीदी की लिमिट और बोनस की कमी से किसान संकट में हैं। क्या सरकार इस पर ध्यान देगी?

Gondia News: खरीफ मौसम के धान उत्पादक किसानों ने सरकार द्वारा आधारभूत केंद्र पर बिक्री किए जाने में लगने वाली सभी प्रक्रियाओं को पूरी किए जाने के बाद केंद्रों पर धान भेजा जिसका मापतौल होकर केंद्र के गोदाम में धान रखा हुआ है. इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए सर्वप्रथम धान रोपाई वाले खेत में जाकर एंड्राइड मोबाइल पर ईपीक करना होता है. प्रक्रिया के अनुसार किसान धान लेकर केंद्र पर जाता है. जहां धान का मापतोल कर केंद्र में रख दिया जाता है. जब किसानों का धान आने का सही आकड़ा सरकार के पास जमा हो गया व किस केंद्र पर कितना धान आएगा इसकी जानकारी भी प्राप्त हो चुकी है.
इस अनुसार इन केंद्र चालकों को क्विंटल में खरीदी की लिमिट सीमा एक ही वक्त में देनी चाहिए लेकिन सरकार द्वारा केंद्र को 10 हजार क्विंटल खरीदी की लिमिट लगती है. तब सरकार इन्हें 5 हजार क्विंटल की खरीदी लिमिट देती है. फिर दूसरी बार 3 हजार क्विंटल की लिमिट दी जाती है. अंत में 2 हजार क्विंटल की खरीदी लिमिट नहीं दी जाती. यह खरीदी लिमिट बढ़ाकर देने में केंद्र चालकों द्वारा बताया जाता है कि जिला पणन अधिकारी के साथ लेनदेन करनी पड़ती है. जो केंद्र चालक जितना ज्यादा लेनदेन करेगा उतनी ज्यादा खरीदी लिमिट बढ़ाई जाएगी. इस तरीके से यह गोरखधंधा चल रहा है.
अब खरीदी पर लगा दिया ब्रेक सरकार के पास केंद्रों पर धान बिक्री के लिए आने की जानकारी प्राप्त हो चुकी है तब धान बिक्री के लिए केंद्र चालकों को उनके केंद्र पर दर्ज सात बारा अनुसार धान खरीदी की लिमिट क्यों नही दी जाती. दूसरी ओर सरकार ने यह भी घोषित किया प्रति एकड़ पर 16 क्विंटल धान खरीदी किया जाएगा. अब खरीदी पर ब्रेक लगा दिया गया. सरकार अपने द्वारा बनाए कानून में फंस गई है. कुछ दिनों में होगी रबी धान बिक्री खरीफ मौसम का धान सातबारह के अनुसार बिक्री नहीं हुआ है और अब रबी मौसम का धान कुछ दिनों पश्चात बिक्री के लिए तैयार होने वाला है.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में ढाई महीने में 20 लाख रुपये से अधिक की वसूली, ST टिकट पर 2 रुपये अतिरिक्त शुल्क लागू
गोंदिया में प्रशासनिक फेरबदल, मंदार पत्की बने गोंदिया के नए जिलाधिकारी, ढाई महीने में गोंदावले का तबादला
एट्रोसिटी मामलों को प्राथमिकता से संभालें विभाग, जिलाधीश मंगेश गोंदावले के निर्देश
गोंदिया में डबल सनसनी: सूर्याटोला में महिला की गला रेतकर हत्या, देवरी के जंगल में लापता छात्र का शव मिला
इसी सातबारह पर किसानों को खरीफ मौसम का धान बेचना है. जो अभी बिक्री नहीं हुआ है. रबी मौसम में सात बारा पर खरीफ का धान बिक्री होगा तक रबी मौसम का धान बिक्री के लिए सातबारह ही नहीं है फिर रबी धान कहां बेचना यह चिंता किसानों को सता रही है.बोनस का पता नहींसरकारी खरीदी दर 2,369 प्रति क्विंटल है. जबकि राज्य के कृषि मुल्य आयोग ने केंद्रीय कृषि मुल्य आयोग को प्रति क्विंटल 4,661 रु. देने की सिफारिश की. लेकिन केंद्र सरकार 2,292 रु. प्रति क्विंटल कम दे रही है. अब किसानों का मन समाधान करने राज्य सरकार 2 हेक्टर जगह की सीमा तक प्रति हेक्टर 20 हजार रु. बोनस देने की घोषणा की है.
When will the government and public representatives wake up to issues like extending the paddy procurement period and bonuses farmers are worried
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA World Cup: घाना के डिफेंस ने इंग्लैंड को किया लाचार, नहीं हुआ एक भी गोल और बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला
Jun 24, 2026 | 09:43 AMभंडारा में मानसून की दस्तक, बारिश से गर्मी से राहत लेकिन किसानों की चिंता बरकरार
Jun 24, 2026 | 09:32 AMभारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार! रेड अलर्ट के बीच लोकल ट्रेन सेवा पर असर, दादर से अंधेरी तक ट्रैफिक जाम
Jun 24, 2026 | 09:31 AMखंडवा: आरक्षक अफराज मिर्जा पर ‘वर्दी जिहाद’ का आरोप, हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 09:29 AMठाणे जिले में 13 दिन की देरी से मानसून सक्रिय; पहली ही झमाझम बारिश ने खोली केडीएमसी के नाला सफाई दावों की पोल
Jun 24, 2026 | 09:25 AMझारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
Jun 24, 2026 | 09:23 AMMorning Detox: रोज सुबह खाली पेट पिएं मेथी का पानी, वजन से लेकर शुगर तक कई समस्याओं में मिलेगा फायदा
Jun 24, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














