मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

एक्शन में CM मोहन, औचक निरीक्षण के लिए कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

Mohan Yadav Inspection: धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे CM मोहन यादव, कहीं भी उतर सकता है हेलीकॉप्टर, लापरवाही मिलने पर लेंगे एक्शन, CS ने दिए कलेक्टरों को निर्देश

प्रीतेश जैन

CM Mohan In Action: मध्य प्रदेश में खरीदी केंद्रों पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन यादव अगले 2 से 3 दिनों में खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान CM किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। साथ ही सीएम ये भी देखेंगे कि निर्देशानुसार शासन-प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं किसानों को मिल रही हैं या नहीं? लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी करेंगे।

CM के औचक निरीक्षण को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन से सभी जिलों के कलेक्टरों से कहा है कि वे अपने जिलों में उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करें, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही सामने ना आए। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों, कमिश्नरों, आईजी रैंक के अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई मीटिंग में साफ कहा कि अगर कहीं भी कोई भी गड़बड़ नहीं होनी चाहिए।

किसानों से मिल रही हैं शिकायतें

दरअसल किसानों से गेहूं खरीदी को लेकर मिल रही शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे में सरकार ने खरीदी के लिए हफ्ते में छह दिन तय करने के साथ ही स्लॉट बुकिंग का टाइम भी बढ़ा दिया है। साथ ही सभी जिलों के कलेक्टरों से गेहूं खरीदी केंद्रों पर सभी सुविधाएं देने के साथ ही किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाने और निरीक्षण करने को कहा गया है।

उपार्जन केंद्रों पर किसानों को मिल रही हैं ये सुविधाएं

  • केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए पीने का पानी, बैठने के लिए छायादार स्थान की व्यवस्था
  • किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बिक्री में किसी तरह की परेशानी न हो और उपज बिक्री के लिए इंतजार न करना पड़े इसके लिए किसानों को जिले के किसी भी उपार्जन केन्द्र पर उपज बिक्री की सुविधा
  • किसानों को गेहूं के तौल के लिए इंतजार ना करना पड़े इसके लिए केंद्रों में तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर 6 की गई
  • किसानों से 2585 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी
  • किसानों की उपज का तौल समय पर हो सके इसके लिए बारदाने, तौल कांटे, हम्माल तुलावटी, सिलाई मशीन, कम्यूटर, नेट कनेक्शन, कूपन, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा और छन्ना आदि की व्यवस्था
  • हर दिन, हर उपार्जन केंद्र पर गेहूं बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग की क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल की गई। इसे बढ़ाकर प्रति केंद्र 3000 क्विंटल किया जा सकता है

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड