एमपी बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

SIR पर मध्य प्रदेश BJP का कांग्रेस पर हमला, हेमंत खंडेलवाल बोले- राहुल गांधी देश में फैला रहे अराजकता

MP BJP On Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाने का लगाया गंभीर आरोप। प्रेम शुक्ला ने उठाया चीन से फंडिग का मुद्दा।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • एमपी भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना।

  • हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप।

  • राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने चीन से MOU और फंडिंग का उठाया मुद्दा।

MP BJP Targets Rahul Gandhi And Congress: मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष गलत तथ्य पेश कर रहा है और चुनाव में हार का ठीकरा कभी ईवीएम तो कभी मतदाता सूची पुनरीक्षण पर फोड़ा जाता है।

हेमंत खंडेलवाल ने राहुल गंभीर पर लगाया आरोप

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। भाजपा ने लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में तीन रैलियां आयोजित की हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन एसआईआर को लेकर गलत तथ्य बताकर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाने का दावा पूरी तरह झूठा है।

12 बार हो चुकी है एसआईआर की प्रक्रिया- प्रेम शुक्ला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में अब तक 12 बार एसआईआर की प्रक्रिया हो चुकी है और इसकी शुरुआत भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदन में बहस करने के लिए तैयार नहीं है। विपक्ष अपनी बात रखने के बाद सरकार का जवाब सुनने को तैयार नहीं होता।

प्रेम शुक्ला ने कहा कि मतदाता सूची से मृतकों, स्थायी रूप से दूसरी जगह जा चुके लोगों, पते पर नहीं मिलने वाले और डुप्लीकेट नामों को हटाना सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया है। उन्होंने राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे अब तक ऐसा एक भी मतदाता पेश नहीं कर पाए हैं, जो वैध हो और जिसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया हो।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी साधा निशाना

प्रेम शुक्ला ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कहा कि इससे व्यापारियों को परेशानी हुई। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान 118 पुलिस जवानों के घायल होने का दावा भी किया। साथ ही राहुल गांधी पर हिंदुओं का अपमान करने और कांग्रेस के पास अपने आरोपों के समर्थन में तथ्य नहीं होने का आरोप लगाया।

मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जानते हैं कि उनका प्रदर्शन अनावश्यक है, इसलिए वे खुद इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल करने के लिए कार्रवाई करनी पड़ रही है।

चीन से एमओयू और फंडिंग का भी उठाया मुद्दा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर चीन के साथ एमओयू तथा राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से फंडिंग मिलने के आरोप भी लगाए। उन्होंने अभिजीत नाम का जिक्र करते हुए विदेश से फंडिंग मिलने का दावा किया। शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में जनमत तैयार करना भी जरूरी है और भाजपा अपने विचार जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है।

एसआईआर पर विशेष सत्र बुलाने को तैयार सरकार

प्रेम शुक्ला ने कहा कि सरकार एसआईआर के मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि यदि विपक्ष के पास इस प्रक्रिया को लेकर तथ्य और प्रमाण हैं, तो उन्हें सामने रखना चाहिए। भाजपा का कहना है कि वह एसआईआर को लेकर कांग्रेस की ओर से फैलाए जा रहे कथित भ्रम का पर्दाफाश करने के लिए अभियान चला रही है।

राहुल गांधी पर बरसे CM फडणवीस, बोले- 4500 वोट के गोकुल संघ के लिए दिल्ली से ट्वीट करना पड़ रहा

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की