एमपी भाजपा का को जल्द मिलेगा नया हाई-टेक प्रदेश कार्यालय (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

एमपी BJP को 2027 के दूसरे महीने में मिलेगा नया हाई-टेक प्रदेश कार्यालय; 11 फरवरी को गृह प्रवेश की संभावना

High Tech BJP State Office: दीनदयाल परिसर में बन रहा भाजपा का नया अत्याधुनिक बहुमंजिला प्रदेश कार्यालय, संकल्प, समर्पण और सहयोग ब्लॉकों में बंटे इस ग्रीन एनर्जी परिसर का उद्घाटन 11 फरवरी 2027 को संभव।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

New High Tech BJP State Office In Madhya Pradesh: राजधानी भोपाल में दीनदयाल परिसर की भूमि पर निर्माणाधीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए बहुमंजिला प्रदेश कार्यालय भवन का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस बहुमंजिला परिसर में इंटीरियर और फिनिशिंग का काम पूरा होने में लगभग चार माह का समय और लगेगा।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, फरवरी 2027 में भाजपा इस नए दफ्तर में विधिवत गृह प्रवेश कर सकती है। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित इस नए कार्यालय का उद्घाटन संभवतः 11 फरवरी (दीनदयाल जी की पुण्यतिथि) को किया जा सकता है, जिसे पार्टी 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाती है।

तीन मुख्य हिस्सों में बंटा होगा नया कार्यालय

यह पूरा परिसर मुख्य रूप से तीन ब्लॉकों में विभाजित किया गया है:

  • संकल्प (मुख्य कार्यालय): यह 11 से 12 मंजिला मुख्य प्रशासनिक इमारत होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष का कक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया वार रूम के साथ-साथ उच्च स्तरीय बैठक कक्ष बनाए जा रहे हैं।

  • समर्पण (पदाधिकारी निवास): यह 4 मंजिला ब्लॉक होगा। इसका उपयोग प्रदेश व केंद्रीय नेताओं, अतिथियों के ठहरने के साथ-साथ योग और अध्ययन कक्ष के रूप में किया जाएगा।

  • सहयोग (प्रशासनिक ब्लॉक): यह 7 मंजिला हिस्सा होगा, जो मुख्य रूप से कर्मचारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं के संचालन के लिए रहेगा।

भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय

आधुनिक सुविधाओं और ग्रीन एनर्जी से होगा लैस

लगभग 1.5 एकड़ (65,000 वर्ग फुट) क्षेत्रफल में फैला यह नया मध्य प्रदेश मुख्यालय कुल 1.15 लाख से 1.25 लाख वर्ग फुट बिल्ट-अप एरिया में आकार ले रहा है। इसे भारतीय वास्तु शास्त्र और 'ग्रीन एनर्जी' दोनों कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। कार्यालय में सोलर पावर और एडवांस्ड बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया जाएगा। इसके अलावा, परिसर में एक हजार से अधिक क्षमता का एक विशाल ऑडिटोरियम और 400 से अधिक वाहनों के लिए मल्टी-लेवल पार्किंग की सुविधा भी मौजूद रहेगी।

दीपावली तक दो फ्लोर हो जाएंगे तैयार

कार्य की प्रगति को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हाल ही में एक समीक्षा बैठक में निर्देश दिए हैं कि दीपावली तक भवन के कम से कम दो फ्लोर पूरी तरह रहने और काम करने लायक तैयार कर लिए जाएं। इसी के तहत नए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी के लिए दीपावली तक एक फ्लोर पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात