बारिश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP के 39 जिलों में आज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म

MP districts rain forecast: मध्य प्रदेश के 39 जिलों में आज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना है। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में मौसम साफ रहेगा।

प्रीतेश जैन

MP Weather Update:  मध्य प्रदेश में इस बार मई की शुरुआत तेज गर्मी के बजाय बदले हुए मौसम के साथ हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलों ने लोगों को चौंका दिया है। सोमवार को 15 से ज्यादा जिलों में कहीं तेज आंधी चली, तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। मौसम का यही मिजाज मंगलवार को भी बना रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों में आज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। साथ ही बारिश की भी संभावना है। खासतौर पर जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और कटनी में आंधी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में बारिश का दौर

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यहां साफ रहेगा मौसम

वहीं, इंदौर-उज्जैन संभाग के कई जिलों—इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम और हरदा—में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण कुछ स्थानों पर अचानक बदलाव भी संभव है।

कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का असर

एक ओर जहां कई जिलों में मौसम ठंडा हुआ है, वहीं दूसरी ओर कुछ शहरों में तेज गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। सोमवार को रायसेन में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा खरगोन में 43 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, मंडला में 41.9 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, बैतूल में 40.7 डिग्री, रतलाम में 40.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 40.2 डिग्री और शाजापुर में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दूसरी ओर प्रदेश में सबसे कम तापमान खजुराहो में 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पचमढ़ी से भी कम रहा।

बड़े शहरों का तापमान

बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में पारा 34.8 डिग्री रहा, जबकि इंदौर में 38.2 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, जबलपुर में 40 डिग्री और भोपाल में 40.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा दतिया में 34.8 डिग्री और टीकमगढ़ में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z