एमपी सरकार का नया हेलिकॉप्टर फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार का हवाई बेड़ा होगा हाईटेक, 575 करोड़ में खरीदे नए जेट और हेलीकॉप्टर, बनेंगे 63 नए हेलीपैड

MP Government Jet and Helicopter : MP सरकार 575 करोड़ रुपए में नया बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 जेट और एयरबस ACH160 हेलीकॉप्टर खरीद रही है। दो साल में 63 नए हेलीपैड और 20 हवाई पट्टियों का विस्तार होगा।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Madhya Pradesh Government Aircraft Fleet : मध्य प्रदेश सरकार अपने हवाई बेड़े को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। राज्य सरकार ने करीब 225 करोड़ रुपए में फ्रांस की कंपनी से एयरबस ACH160 हेलीकॉप्टर और करीब 350 करोड़ रुपए में बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 जेट खरीदा है। नए बॉम्बार्डियर जेट की डिलीवरी सितंबर के अंत तक होने की संभावना है, जबकि ACH160 हेलीकॉप्टर नवंबर में प्रदेश को मिल सकता है।

नए विमानों के सुचारू संचालन के लिए सरकार हवाई इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत कर रही है। अभी मुख्यमंत्री या अन्य VIP को हवाई यात्रा के दौरान पहले एयरपोर्ट पहुंचना पड़ता है और इसके बाद हेलीकॉप्टर या सड़क मार्ग से संबंधित क्षेत्र तक जाना होता है। इस व्यवस्था को आसान बनाने के लिए अगले दो साल में 63 नए हेलीपैड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

हर 50 किलोमीटर के दायरे में हेलीपैड

मध्य प्रदेश सरकार की योजना प्रदेश में हर 50 किलोमीटर के दायरे में हेलीपैड का नेटवर्क तैयार करने की है। इसके साथ ही करीब 20 हवाई पट्टियों का विस्तार भी किया जा रहा है। इससे VIP मूवमेंट के दौरान एयरपोर्ट पर निर्भरता कम करने और संबंधित क्षेत्रों तक सीधे पहुंच बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ACH160 हेलीकॉप्टर में 9 लोगों की क्षमता

फ्रांस की कंपनी एयरबस द्वारा तैयार ACH160 हेलीकॉप्टर में दो पायलटों सहित कुल 9 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। हेलीकॉप्टर की अधिकतम उड़ान क्षमता 4 घंटे 30 मिनट बताई गई है, जबकि इसकी क्रूज स्पीड 155 नॉट है। इसमें आधुनिक कैमरों के साथ नई तकनीक से जुड़े उपकरण भी लगाए गए हैं।

नए हेलिकॉप्टर में बैठ सकते हैं 9 लोग

बॉम्बार्डियर जेट के लिए पायलटों ने ली ट्रेनिंग

बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 जेट के संचालन की तैयारी भी शुरू हो गई है। प्रदेश के दो पायलट विश्वास राय और अरविंद सिंह जुलाई में कनाडा जाकर जेट के संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण ले चुके हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नए विमान के संचालन के लिए प्रशिक्षित पायलटों की तैयारी को अहम माना जा रहा है।

सिर्फ 10 एयरफील्ड पर उतर सकेगा नया जेट

बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 मिड-साइज जेट के संचालन के लिए रनवे की लंबाई एक प्रमुख चुनौती है। इसके सुरक्षित संचालन के लिए कम से कम 1800 से 2100 मीटर लंबे रनवे की आवश्यकता है। विभागीय आकलन के मुताबिक मध्य प्रदेश के मौजूदा 28 एयरफील्ड में से केवल 10 जगहों पर यह जेट उतर सकता है। इनमें 7 एयरपोर्ट और 3 हवाई पट्टियां शामिल हैं।

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम