विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

MP विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी, 7 से 11 दिसंबर तक चलेगा सत्र, अनुपूरक बजट होगा पेश

MP Assembly Winter Session 2026 : एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक चलेगा। अधिसूचना जारी, अनुपूरक बजट और संशोधन विधेयक पेश होने की संभावना।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • एमपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी।

  • 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा पांच दिवसीय सत्र।

  • सरकार अनुपूरक बजट और संशोधन विधेयक पेश कर सकती है।

Madhya Pradesh Vidhan Sabha winter session : एमपी विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा का 5 दिवसीय सत्र 7 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सदन में कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों के साथ प्रदेश से जुड़े जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी। सत्र में सरकार वित्तीय अनुपूरक बजट और महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक पेश कर सकती है।

5 दिन चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक शीतकालीन सत्र की शुरुआत 7 दिसंबर से होगी और 11 दिसंबर को इसका समापन होगा। 5 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

अनुपूरक बजट और संशोधन विधेयक होंगे अहम

सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक भी सदन में लाए जाने की संभावना है। इन प्रस्तावों पर चर्चा और विधायी प्रक्रिया के जरिए सरकार अपनी आगामी योजनाओं और वित्तीय जरूरतों से जुड़े विषय सदन में रखेगी।

किसानों, खाद-बीज और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

दूसरी ओर विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, खाद और बीज की उपलब्धता तथा बेरोजगारी जैसे मुद्दे सदन में उठाए जा सकते हैं। विपक्ष इन विषयों पर सरकार से जवाब मांग सकता है।

विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना

विधानसभा सचिवालय ने शुरू की तैयारियां

अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा सचिवालय ने सत्र की प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधायकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर तारांकित और अतारांकित प्रश्न आमंत्रित किए गए हैं। इन प्रश्नों के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी और जवाब सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे।

हंगामेदार रहने के आसार

5 दिनों के इस शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट, विधेयकों और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ सकते हैं। अब सभी की नजरें 7 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र पर टिकी हैं।

तेल कंपनियों ने E20 ईंधन की गुणवत्ता मानकों की पुष्टि की, कर्नाटक सरकार के दावों को लेकर उठाए सवाल

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन