11 नवंबर से पांच दिवसीय केरल फेस्ट 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। फोटो सोर्स - नवभारत
भोपाल

भोपाल में आज निकलेगा केरल का 'पुलिकली' रोड शो, 60 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे बाघ नृत्य की झलक

Kerala Fest 2026 in Bhopal : भोपाल में 11 नवंबर से पांच दिवसीय केरल फेस्ट 2026 शुरू होगा। 60 से अधिक कलाकार पुलिकली यानी बाघ नृत्य पेश करेंगे। लालघाटी से बिट्टन मार्केट तक रोड शो निकाला जाएगा।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल में 11 नवंबर से शुरू होगा पांच दिवसीय केरल फेस्ट 2026।

  • केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी करेंगे आयोजन का उद्घाटन।

  • 60 से अधिक कलाकार पेश करेंगे केरल का पारंपरिक पुलिकली नृत्य।

Kerala Fest 2026 to begin in Bhopal on November 11 : राजधानी भोपाल में केरल और मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलने जा रहा है। 11 नवंबर से पांच दिवसीय केरल फेस्ट 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य दोनों राज्यों की लोककलाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है। फेस्ट की शुरुआत केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री सुरेश गोपी करेंगे। उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित प्रदेश के मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे।

केरल के पारंपरिक पुलिकली नृत्य का होगा आकर्षण

केरल फेस्ट 2026 का मुख्य आकर्षण पुलिकली नृत्य होगा जिसे बाघ नृत्य के नाम से भी जाना जाता है। इस पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति के लिए 60 से अधिक कलाकार भोपाल पहुंचेंगे। कलाकार विशेष वेशभूषा और रंग रूप में बाघ की तरह नृत्य करते हुए केरल की लोकसंस्कृति की झलक पेश करेंगे। आयोजन से जुड़े ओ. डी. जोसेफ के मुताबिक, फेस्ट में कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां होंगी। उद्घाटन समारोह में भी पुलिकली नृत्य की खास प्रस्तुति दी जाएगी।

लालघाटी से बिट्टन मार्केट तक निकलेगा रोड शो

पुलिकली रोड शो का शुभारंभ लालघाटी चौराहे से होगा। यहां से कलाकारों का समूह वीआईपी रोड, कमला पार्क, न्यू मार्केट, एमपी नगर, हबीबगंज और 10 नंबर मार्केट होते हुए बिट्टन मार्केट पहुंचेगा। इस दौरान भोपालवासियों को केरल के पारंपरिक बाघ नृत्य और लोकसंस्कृति को देखने का अवसर मिलेगा।

दोनों राज्यों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन

पुलिकली रोड शो मध्यप्रदेश और केरल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भी आयोजित किया जा रहा है। दोनों राज्यों का स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है। इस आयोजन के जरिए दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

केरल की लोकसंस्कृति से रूबरू होंगे भोपालवासी

भोपाल शहर में पांच दिवसीय केरल फेस्ट का उद्देश्य केरल और मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और कलात्मक विविधता को प्रोत्साहित करना है। आयोजन के माध्यम से भोपाल के लोगों को केरल की विशिष्ट लोककलाओं और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड