भोपाल में सरेराह युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला 48 घंटे में गिरफ्तार, 50 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने पकड़ा

Bhopal Police Action:भोपाल के कटारा हिल्स में युवतियों से सरेराह बदसलूकी करने वाले 23 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 50 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज और मुखबिर की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची।
Bhopal Crime News
युवतियों से छेड़छाड़ करता आरोपीफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कटारा हिल्स इलाके में युवतियों से बदसलूकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

  • 23 वर्षीय अभिषेक उईके को पुलिस ने पकड़ा।

  • 50 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले।

  • नकाब पहनकर और बाइक का नंबर छिपाकर करता था वारदात।

Bhopal Women Harassment Case : भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में युवतियों के साथ सरेराह बदसलूकी करने वाले 23 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइक से पहुंचकर युवतियों के हिप्स पर थप्पड़ मारता और मौके से फरार हो जाता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के 50 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को दीनदयाल पार्क के पास से पकड़ा गया।

4 नवंबर की रात युवती के साथ की थी हरकत

भोपाल पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे एक युवती गौरीशंकर परिसर स्थित पुराने सीएम राइज स्कूल के गेट के पास घूम रही थी। इसी दौरान बाइक से पीछे की ओर से आए युवक ने उसके हिप पर थप्पड़ मारा। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी अभद्र टिप्पणियां करते हुए बाइक से भाग निकला। इसके बाद युवती ने कटारा हिल्स थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

50 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच से मिला सुराग

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की कॉलोनियों और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे 50 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए नकाब पहन रखा था और बाइक का नंबर भी छिपाया हुआ था। इसके बावजूद पुलिस ने फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्ध तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

दीनदयाल पार्क के पास से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दीनदयाल पार्क के पास मुख्य सड़क से संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी की पहचान अभिषेक उईके (23), पिता रामफूल उईके, निवासी ग्राम बर्राई, कटारा हिल्स के रूप में हुई है।

Bhopal Crime News
70 हजार शिक्षकों के एरियर्स पर फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची MP सरकार, 5600 करोड़ के भुगतान से राहत की मांग

गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

कटारा हिल्स थाना प्रभारी संतोष रघुवंशी की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उसे न्यायिक अभिरक्षा में सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने इलाके में एक ही दिन में 4 से 5 युवतियों के साथ इसी तरह की हरकत की थी। मामले में सामने आए अन्य घटनाक्रमों की भी जांच की जा रही है।