कीलनदेव टावर में अचानक लगी आग  (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

भोपाल के कीलनदेव टावर के टॉप फ्लोर पर अचानक लगी आग, बिल्डिंग की लिफ्ट का सर्किट भी जला, आग पर पाया गया काबू

Keelandev Tower Fire Incident: राजधानी भोपाल के कीलनदेव टावर की 10वीं मंजिल में अचानक लगी आग से मचा हड़कंप। फायर डिपारटमेंट ने आधे घंटे के अंदर पाया आग पर काबू।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • राजधानी भोपाल के कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग।

  • हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानी नहीं हुई।

  • सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर डिपारटमेंट की टीम आधे घंटे में पाया काबू।

Fire Breaks Out At Keelandev Tower Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर आज यानी शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई।

राहत की बात यह रही की समय रहते दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

फायर डिपारटमेंट ने आधे घंटे के अंदलर आग को बुझाया

घटना की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनके पास यह जानकारी आई है कि आग लगने के वक्त उस फ्लैट में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि राहत की बात यह रही कि फायर डिपारटमेंट की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आधे घंटे के भीतर आग को बुझा दिया।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल की इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर फ्लैट तक पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर ने बताया कि घटना के समय फ्लैट के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था और न ही कोई वहां पर फंसा था। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

शॉर्ट सर्किट हो सकता है आग लगने का कारण

इस मामले में प्रारंभिक जानकारी यह सामने आ रही है कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फ्लैट के अंदर धुआं देखकर पूरी बिलडिंग के लोगों में हड़कंप मच गया और आखिरकार आग बुझने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

इस घटना में दमकल विभाग की तुरंत कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को धमकी, अब दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री; आखिर क्यों?