भोपाल ISBT में भीषण आग, आधी दर्जन बसें जलकर खाक; आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

Bhopal ISBT Fire: भोपाल के ISBT में रविवार रात भीषण आग लग गई। वर्मा ट्रेवल्स की चार बसों समेत करीब आधा दर्जन बसें चपेट में आईं। दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।
bhopal fire
भोपाल ISBT में भीषण आगSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Bhopal Fire: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) में रविवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में वर्मा ट्रेवल्स की चार बसों समेत आसपास खड़ी कई अन्य बसें भी आ गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अब तक करीब आधा दर्जन बसों में आग लग चुकी है।

आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर लगाया गया है। हालांकि, आग की लपटें तेज होने के कारण उसे काबू करने में मुश्किल आ रही है। एसी बसों में लगी भीषण आग के बाद ISBT परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि बस के एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

bhopal fire
भोपाल: सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा पर FIR; शराब ठेके में 2.75 करोड़ की फर्जी FD का है मामला

पुलिस ने क्या कहा?

ACP अदिति सक्सेना ने कहा कि, "हम मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। और भी फायर इंजन रास्ते में हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।"

bhopal fire
भोपाल: खाकी के सामने कानून की धज्जियां! हथकड़ी में आरोपी सिगरेट पीता रहा, मोबाइल पर करता रहा बात- VIDEO वायरल

एक बस से दूसरी तक फैली आग

रविवार रात आईएसबीटी परिसर में खड़ी एक बस में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी अन्य बसें भी इसकी चपेट में आ गईं। कुछ ही समय में सात बसों में आग लग गई।

इनमें वर्मा ट्रेवल्स की बसें शामिल थीं, जो नागपुर, अहमदाबाद, सूरत जैसे विभिन्न मार्गों पर चलती थीं। बालाघाट, सिवनी और इंदौर रूट पर चलने वाली बसें भी आग की चपेट में आ गईं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई बसें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।

Navbharat Live
navbharatlive.com