करीना कपूर को अब्बास हफीज ने भेजा लीगल नोटिस  (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

करीना कपूर को लीगल नोटिस: कुरान की आयत वाले पेंडेंट पर विवाद, अब्बास हफीज ने की तस्वीरें हटाने और माफी की मांग

Legal Notice Receives Kareena Kapoor: करीना कपूर खान को लीगल नोटिस, दिवाली पोस्ट में पवित्र आयत वाला पेंडेंट पहनने पर बवाल। भोपाल के अब्बास हफीज ने उठाई माफी मांगने की मांग।

शिवम दत्त तिवारी, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • करीना कपूर खान दिवाली की तस्वीरों को लेकर विवादों में घिरीं।

  • भोपाल के अब्बास हफीज ने करीना और स्टाइलिस्ट रिया कपूर को भेजा लीगल नोटिस।

  • करीना के पहने ऐतिहासिक पेंडेंट पर जताई गई आपत्ति।

  • पेंडेंट पर भोपाल रियासत की बेगमों की विरासत होने का दावा।

Kareena Kapoor Quran Verse Pendant Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। भोपाल के अब्बास हफीज ने करीना कपूर और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को लीगल नोटिस भेजा है। हफीज ने दिवाली के मौके पर करीना की ओर से साझा की गई तस्वीरों में पहने गए एक ऐतिहासिक पेंडेंट पर आपत्ति जताई है।

उनका दावा है कि यह पेंडेंट भोपाल रियासत की बेगमों की विरासत से जुड़ा है और इस पर कुरान की पवित्र आयत-उल-कुर्सी उकेरी गई है। उन्होंने इसे फैशन के तौर पर पहनने को धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया है।

दिवाली की तस्वीरों में पहना था भोपाल की बेगमों का ऐतिहासिक पेंडेंट

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हफीज के अनुसार, करीना कपूर ने दिवाली के अवसर पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इनमें उन्होंने भोपाल रियासत की बेगमों की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा एक पेंडेंट पहना हुआ था। हफीज का दावा है कि इस पेंडेंट पर कुरान की आयत-उल-कुर्सी उकेरी गई है। इसी धार्मिक महत्व के कारण उन्होंने अभिनेत्री और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को कानूनी नोटिस भेजा है।

आयत-उल-कुर्सी को फैशन के तौर पर पहनने पर आपत्ति

हफीज ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में कुरान की आयतों को बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कई लोग वजू यानी पवित्र अवस्था में ही कुरान की आयतों को छूते हैं। उन्होंने आपत्ति जताई कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस पेंडेंट को फैशन के तौर पर ऐसे लिबास के साथ पहना गया, जो उनके अनुसार मर्यादा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भोपाल के नवाब की कलगी पहनने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पवित्र आयत वाले पेंडेंट का इस तरह इस्तेमाल अनुचित है।

तस्वीरें हटाने और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग

लीगल नोटिस के जरिए अब्बास हफीज ने करीना कपूर से अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से संबंधित तस्वीरें तुरंत हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उनका कहना है कि पवित्र धार्मिक प्रतीक का इस तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इस मामले में करीना कपूर और रिया कपूर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं दी गई है।

मांग पूरी नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

अब्बास हफीज के वकील मोहम्मद जफर ने कहा कि इस कृत्य से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी आधार पर डिमांड नोटिस जारी किया गया है। वकील ने चेतावनी दी है कि यदि तस्वीरें नहीं हटाई गईं और सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई, तो पुलिस या सक्षम न्यायालय के माध्यम से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला नोटिस के जरिए उठाई गई आपत्ति और आगे की संभावित कानूनी कार्रवाई को लेकर चर्चा में है।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा