इंदौर हत्या-आत्महत्या केस में नया मोड़, आरोपी फैजान गिरफ्तार, काम के बहाने बढ़ाई थी मृतक वर्षा से दोस्ती!

Indore Wife And Husband Death Case: इंदौर के राऊ में पति-पत्नी हत्या-आत्महत्या मामले में नया मोड़, पत्नी की युवक से दोस्ती बनी विवाद की वजह। पुलिस ने आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
Indore Couple Double Death Case
इंदौर के पति-पत्नी हत्या-आत्महत्या मामले में आरोपी फैजान गिरफ्तार(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या मामले में नया मोड़।

  • आरोपी फैजान गिरफ्तार, बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज

  • पत्नी वर्षा की फैजान से दोस्ती को लेकर पति पवन से होता था विवाद।

  • फैजान और वर्षा की 18 घंटे की कॉल रिकॉर्डिंग का दावा

Indore Couple Double Death Case: इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र की साईं विहार कॉलोनी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी वर्षा सोनी की फैजान नाम के युवक से दोस्ती को लेकर पति पवन सोनी के साथ विवाद होता था।

इसी विवाद के चलते पवन ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फैजान को भेजा जेल

इंदौर पुलिस ने मामले में फैजान के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच जारी है, बताया जा रहा है कि पूरे मामले में कई घंटे की रिकॉर्डिंग भी फैजान और पत्नी के बीच बातचीत की है।

पवन की दुकान पर काम करने आया ता फैजान

गौरतलब है कि, आरोपी फैजान और पवन की पत्नी वर्षा सोनी की मुलाकात का सिलसिला उस समय शुरु हुआ था जब आरोपी फैजान दुकान पर टीन शेड का काम करने आया था। बताया तो यह भी जा रहा है कि आरोपी फैजान ने ही पवन की पत्नी वर्षा को नशे की लत लगवाई थी।

Indore Couple Double Death Case
खंडवा में कूड़े के ढेर के पास मिलीं मावे की 16 बोरियां, 500 किलो तक होने का अनुमान, जांच के बाद होगी कार्रवाई

फैजान और वर्षा की 18 घंटे की कॉल रिकॉर्डिंग का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वर्षा के बेटे पुष्पेंद्र ने अपनी मां वर्षा और आरोपी फैजान के बीच करीब 18 घंटे की रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। अब इन दावों और आरोपी फैजान की गिरफ्तारी के बाद इंदौर शहर के इस केस में नया मोड़ आ गया है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है।

Indore Couple Double Death Case
इंदौर में 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, धमकी भरे ई मेल के बीच सुरक्षा पर रहेगी खास नजर