एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी  (सौजन्य सोशल मीडिया)
भोपाल

जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर तीखा हमला; बोले- जिस सरकार के पटवारी नहीं सुनते, वह पूरी तरह खटारा है

Jitu Patwari Attacks Mohan Government: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला, कहा- जिस सरकार की बात पटवारी तक नहीं सुनते, वह 'खटारा' हो चुकी है।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

Jitu Patwari Government Criticism: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने डॉ. मोहन यादव सरकार पर प्रशासनिक व्यवस्था, रोजगार और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस सरकार की बात राजस्व अमला यानी पटवारी तक नहीं सुनते, वह सरकार पूरी तरह से ‘खटारा’ हो चुकी है।

जीतू पटवारी ने प्रदेश में व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर जवाब मांगा।

यूथ कॉन्क्लेव की घटना पर सरकार को घेरा

जीतू पटवारी ने हाल ही में आयोजित यूथ कॉन्क्लेव के दौरान एक युवती के बाल खींचे जाने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना सरकारी आयोजनों में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने युवा नीति को लेकर सरकार के दावों पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि सरकार युवाओं के लिए बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीन पर व्यवस्थाएं कमजोर नजर आती हैं।

रोजगार और भर्ती को लेकर सरकार पर निशाना

पटवारी ने मध्य प्रदेश के युवाओं के रोजगार के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने और लंबे समय से रुकी हुई सरकारी भर्तियों को शुरू करने में विफल रही है। उनके मुताबिक प्रदेश का युवा बेरोजगारी और भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से सरकारी भर्ती प्रक्रिया को तेज करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की।

सुगम परिवहन सेवा की बसों पर सवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के तहत संचालित बसों में आग लगने की घटनाओं का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी बसों में आग लगने की घटनाएं व्यवस्था की गुणवत्ता और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। पटवारी ने प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा।

प्रशासनिक व्यवस्था पर साधा निशाना

जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में सरकार और प्रशासन के बीच समन्वय की स्थिति ठीक नहीं है। राजस्व अमले से लेकर परिवहन और कानून-व्यवस्था तक कई स्तरों पर सरकार की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल घोषणाओं के बजाय जमीन पर परिणाम दिखाने की जरूरत है। कांग्रेस अध्यक्ष के इन आरोपों के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर सरकार की कार्यशैली को लेकर बहस तेज होने के आसार हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी