BJP प्रवक्ता राकेश सिंह बोले- मढ़ई फार्म हाउस का सच सामने आ गया तो जीतू पटवारी को संन्यास लेना पड़ जाएगा

BJP Rakesh Singh Yadav Statement : जीतू पटवारी के सीएम और सरकार पर लगाए आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने पलटवार किया। उन्होंने पटवारी से मढ़ई फॉर्म हाउस समेत पांच मुद्दों पर सवाल पूछे।
BJP spokesperson Rakesh Singh Yadav addressing media
बीजेपी प्रवक्ता राकेश सिंहफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Indore Jitu Patwari News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश सरकार को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देते समय तथ्यों और राजनीतिक मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने पटवारी से बिना प्रमाण आरोप लगाने के बजाय दस्तावेज और तथ्य सामने रखने को कहा।

राकेश सिंह यादव ने मढ़ई क्षेत्र में कथित फॉर्म हाउस को लेकर भी जीतू पटवारी से सवाल किए। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस विकास परियोजनाओं के लिए निजी संपत्तियों से जुड़े मामलों पर सवाल उठा रही है तो उसे अपने नेताओं की संपत्तियों और लैंड यूज से जुड़े मामलों पर भी समान मापदंड अपनाना चाहिए। हालांकि, भाजपा प्रवक्ता के इन आरोपों के समर्थन में प्रेस नोट में कोई दस्तावेज या जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है।

बोले- झूठे आरोप लगाए तो जनता के सामने रखेंगे सच

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जीतू पटवारी को खुली चेतावनी है कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ झूठे आरोप लगाना बंद कर दें। बिना तथ्यों के आधार पर मुख्यमंत्री या सरकार पर आरोप न लगाएं नहीं तो मढ़ाई फार्म हाउस का सच जनता के सामने आ गया तो राजनीति से संन्यास लेना पड़ेगा। भाजपा संस्कार और संस्कृति की राजनीति में भरोसा रखती है, लेकिन अगर झूठे आरोपों का पानी सर से ऊपर हुआ तो जीतू पटवारी मुंह छिपाने के लिए जगह नहीं मिलेगी।

मुख्यमंत्री बस सेवा के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

मुख्यमंत्री बस सेवा को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी भाजपा ने निशाना साधा। राकेश सिंह यादव ने कहा कि पीपीपी मॉडल में सरकारी और निजी क्षेत्र की भागीदारी होती है। उन्होंने कहा कि योजना पर टिप्पणी करने से पहले बसों की संख्या, निर्धारित रूट, किराया, ऑपरेटर की जिम्मेदारी और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं जैसे प्रावधानों को समझना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर योजना को समझे बिना राजनीतिक आरोप लगाने का आरोप लगाया।

बालाघाट और नक्सलवाद के मुद्दे पर सवाल

बालाघाट में आदिवासी बच्चों से जुड़े हालिया घटनाक्रम को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस से उसके पुराने शासनकाल का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती और तत्कालीन सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाए। राकेश सिंह यादव ने कहा कि मौजूदा घटनाओं पर राजनीतिक बयानबाजी के बजाय प्रशासनिक जांच और प्रमाणित तथ्यों के आधार पर बहस होनी चाहिए।

यादव समाज को लेकर भी पटवारी पर निशाना

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि किसी व्यक्ति के कथित अपराध को पूरे समाज से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक आरोप की पुष्टि एफआईआर, न्यायालयीन आदेश या आधिकारिक जांच जैसे प्रमाणित दस्तावेजों के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने जीतू पटवारी पर यादव समाज को लेकर बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक बहस में किसी सामाजिक समूह को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

पटवारी के उच्च शिक्षा मंत्री कार्यकाल पर उठाए सवाल

राकेश सिंह यादव ने जीतू पटवारी के 2018 से 2020 के उच्च शिक्षा मंत्री कार्यकाल का हवाला देते हुए छात्रसंघ चुनाव, विश्वविद्यालयों की परीक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की कमी और छात्र सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2019 में पटवारी के स्तर से छात्रसंघ चुनाव कराने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में चुनाव नहीं हो सके और 2020 में चुनाव कराने की चर्चा हुई।

BJP spokesperson Rakesh Singh Yadav addressing media
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 बच्चों की मौत के बाद निलंबित 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, शासन से नहीं ली अनुमति

भाजपा ने पटवारी से पूछे पांच सवाल

भाजपा प्रवक्ता राकेश सिंह ने बालाघाट की घटना की जांच, नक्सलवाद के दौरान सुरक्षा नीति, मुख्यमंत्री बस सेवा के पीपीपी मॉडल, विकास परियोजनाओं के लिए संपत्ति हटाने के मापदंड और सामाजिक समूहों को राजनीतिक बयानबाजी में शामिल करने को लेकर कांग्रेस से सवाल किए। राकेश सिंह यादव ने कहा कि राजनीति में आरोप लगाने से ज्यादा जरूरी उनके प्रमाण प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि जनता को नारे नहीं, बल्कि तथ्य और दस्तावेज चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com