पुलिस विभाग में तबादले,सोर्स: सोशल मीडिया 
भोपाल

IPS Transfer: MP में देर रात बदले कई जिलों के कप्तान , 62 IPS अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

IPS Officers Transfer MP News: विवादों में रहे कई जिलों के एसपी हटाए गए, गृह विभाग की ओर से जारी इस जंबों सूची में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर तक के अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

सुधीर दंडोतिया

Bhopal News: मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी इस जंबों सूची में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर तक के अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 24 जिलों के एसपी को बदला गया है, लंबे समय से लंबित यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई है।

विवादों में रहे कई अफसरों का तबादला

मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात सरकार ने कई पुलिस अफसरों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है। आदेश के मुताबिक, 62 अफसरों को इधर से उधर किया गया हैं। सिंगरौली में हाल ही में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया है। सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता को भी हटा दिया गया है। कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है। खास तौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है।

इन जिलों में SP बदले गए

भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी जिले के एसपी को बला गया है। इसके अलावा डीआजी रैंक के अफसरों का भी तबादला किया गया है।

गीता और रामायण पढ़ाने वाले एडीजी भी बदले

एडीजी ट्रेनिंग राजा बाबू को एडीजी रेल बनाया गया है। पुलिस अकादमी में गीता और रामायण पढ़ाने के बाद राजा बाबू चर्चा में आये थे।  एडीजी रेल रवि गुप्ता को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजधानी भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आदेश गोस्वामी को डीआईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया। एसएसपी रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पुलिस मुख्यालय, रेल एसपी राहुल लोढ़ा को डीआईजी पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी मिली हैं।

डीसीपी विवेक सिंह को डीआईजी शहडोल, डीसीपी मयूर खंडेलवाल को दतिया, डीसीपी सोनाक्षी सक्सेना को पुलिस अधीक्षक सीहोर गया बनाया है। आयुष गुप्ता को डीपी जोन 3 की जिम्मेदारी दी गई है। आदर्शकांत शुक्ला को डीसीपी जोन 4 बनाया गया है। देहात एसपी राम चरण प्रजापति की जगह पंकज कुमार पांडे देहात पुलिस अधीक्षक की कमान संभालेंगे।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड