बालाघाट एसपी बने मलय जैन फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

बालाघाट को मिला नया SP, 2017 बैच के IPS मलय जैन को कमान, हॉक फोर्स की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

MP IPS Transfer News : मध्य प्रदेश सरकार ने 2017 बैच के IPS मलय जैन को बालाघाट का नया एसपी बनाया है। उन्हें हॉक फोर्स का अतिरिक्त प्रभार भी मिला। कई अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • 2017 बैच के IPS मलय जैन बने बालाघाट के नए एसपी

  • हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार भी मिला

  • आदित्य मिश्रा का नौ दिन पहले हुआ था तबादला

  • सचिन अतुलकर को SAF ग्वालियर की अतिरिक्त जिम्मेदारी

  • वाहनी सिंह, प्रदीप शर्मा और नगेंद्र सिंह को भी अतिरिक्त प्रभार

Malay Jain Appointed New SP of Balaghat : मध्य प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार को लेकर आदेश जारी किए हैं। इसके तहत 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी मलय जैन को बालाघाट का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उन्हें सेनानी, हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मलय जैन फिलहाल पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर पदस्थ थे।

करीब नौ दिन पहले राज्य सरकार ने बालाघाट के तत्कालीन एसपी आदित्य मिश्रा का तबादला कर उन्हें देवास पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी थी। उनके ट्रांसफर के बाद से बालाघाट में नए एसपी की नियुक्ति का इंतजार था। अब मलय जैन की पदस्थापना के साथ जिले को नया पुलिस कप्तान मिल गया है।

हॉक फोर्स की कमान भी मलय जैन के पास

नई जिम्मेदारी के तहत मलय जैन बालाघाट जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही उन्हें सेनानी, हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। हॉक फोर्स प्रदेश में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और अभियान संबंधी जिम्मेदारियां निभाती है।

सचिन अतुलकर को SAF ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिन कुमार अतुलकर, जो वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन मुरैना हैं, उन्हें वर्तमान जिम्मेदारी के साथ पुलिस महानिरीक्षक, एसएएफ ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रदीप शर्मा और वाहनी सिंह को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी

2014 बैच के आईपीएस अधिकारी और उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा को वर्तमान कार्य के साथ सेनानी, 32वीं वाहिनी एसएएफ उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, इसी बैच की आईपीएस अधिकारी वाहनी सिंह, एसपी पीटीसी इंदौर को पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके बाद 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक आनंद को नारकोटिक्स मंदसौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

नगेंद्र सिंह को रेल एसपी भोपाल की जिम्मेदारी

2014 बैच के आईपीएस अधिकारी नगेंद्र सिंह, जो सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें वर्तमान जिम्मेदारी के साथ पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे