मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

भोपाल में चीन को हराकर भारत ने जीती महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, टीम को मिलेगा 1 करोड़ का इनाम

Asian Champions Trophy : महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर खिताब जीता। सीएम ने टीम के लिए एक करोड़ और प्रत्येक खिलाड़ी को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला।

  • भारत ने चीन को 3-1 से हराकर खिताब जीता।

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

  • भारतीय टीम को मिलेगी एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि ।

India Women's Asian Champions Trophy 2026 : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया। नाथू बरखेड़ा स्थित नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 3-1 से हराया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों के लिए एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

फाइनल में चीन को 3-1 से हराया

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार तालमेल और खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन को 3-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम की लगन, मेहनत और जीत के संकल्प ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने चीन की टीम के प्रदर्शन की भी सराहना की।

विजेता टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5 लाख

सीएम ने भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को पांच पांच लाख रुपये और सपोर्टिंग स्टाफ के सदस्यों को ढाई ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

सीएम बोले- हॉकी दिलों को जोड़ती है

समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी दिलों को जोड़ने वाला खेल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खेलों के क्षेत्र में स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भोपाल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है और खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया है। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि भोपाल अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबलों की मेजबानी के लिए तैयार है और इसके लिए हॉकी संगठनों को प्रस्ताव दिया जा रहा है।

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भी दी बधाई

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है जिससे हॉकी सहित अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। समारोह में राज्य मंत्री कृष्णा गौर, खेल विभाग के प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दत्तो तैयब इकराम, एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष फोमियो ओगेरो और हॉकी इंडिया के पदाधिकारी मौजूद रहे। भोपाल के हॉकी ओलंपियन असलम शेर खां भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल के विरोध में दिल्ली पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

बंगाल की खाड़ी में 3 दिन का NOTAM जारी; क्या भारत अग्नि-6 का करेगा परीक्षण?

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज