नामांकन दाखिल करते हरदीप सिंह पुरी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

MP राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, दिग्गज रहे मौजूद, हिरासत में रहे कई युवा कांग्रेस नेता

Hardeep Singh Puri Assets: हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा सामने आया। भोपाल में युवा कांग्रेस नेताओं की हिरासत में लिया गया।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

  • हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का ब्योरा।

  • नामांकन के विरोध की आशंका में भोपाल में युवा कांग्रेस के कई नेता हिरासत में लिए गए।

Hardeep Singh Puri Rajya Sabha Nomination : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में पुरी और उनकी पत्नी की संपत्ति और आय का ब्योरा भी सामने आया है।

हलफनामे के मुताबिक, हरदीप सिंह पुरी के पास 6.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, हरदीप सिंह पुरी की पत्नी के पास 10.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 2,90,658 अमेरिकी डॉलर हैं। इसके अलावा उनके नाम 9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी दर्ज हैं।

कृष्णा गौर बनीं प्रस्तावक

हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के लिए मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने प्रस्तावक बनीं। शनिवार को नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और नरेंद्र शिवाजी पटेल भी मौजूद रहे। विधायक सुरेंद्र पटवा सहित पार्टी के अन्य नेता भी इस दौरान उपस्थित थे।

CM मोहन यादव बोले- दिवाली से पहले मिलेगा सांसद का उपहार

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के फैसले के बाद हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले मध्य प्रदेश को पुरी के रूप में एक सांसद का उपहार मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पुरी के लंबे संसदीय अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश को बीना रिफाइनरी, नागरिक उड्डयन, स्मार्ट सिटी, मेट्रो रेल, मेट्रोपॉलिटन सिटी और स्वच्छता अभियान सहित कई सौगातें दी हैं।

विरोध की आशंका में युवा कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया

हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के विरोध की कांग्रेस की योजना को देखते हुए भोपाल में पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। प्रदर्शन की आशंका के बीच पुलिस ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित खत्री सहित संगठन के कई नेताओं को हिरासत में लिया। अमित खत्री को ऐशबाग थाने ले जाया गया, जबकि युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार और जिला अध्यक्ष अंकित दुबे को हबीबगंज थाने ले जाया गया। वहीं, मोहित सक्सेना को अयोध्या नगर थाने में बैठाया गया।

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, किस मामले में हुई कार्रवाई?

ज्ञानेश को लगता है मोदी-शाह बचा लेंगे, मॉक संसद में क्या बोले राहुल गांधी?

Festive Special Trains: दिल्ली, UP, बिहार और गुजरात रूट पर इन ट्रनों में मिलेगा कन्फर्म टिकट! देखें लिस्ट