भोपाल में खुलेआम चल रहा जुआ (सोर्स- नवभारत लाइव) 
भोपाल

EXCLUSIVE: पुलिस चेकिंग से 100 मीटर दूर सड़क किनारे जुआ, चौकी में बैठे पुलिसकर्मी फोन चलाने में व्यस्थ; VIDEO

Navbharat Live Exclusive Report: भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पुलिस चेकिंग पॉइंट से 100 मीटर दूर खुलेआम जुआ; चौकी के अंदर मोबाइल में व्यस्त दिखे पुलिसकर्मी।

सजल रघुवंशी

Exclusive Report On Police Negligence Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बोर्ड ऑफिस चौराहे से आगे पुलिस चेकिंग पॉइंट से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर कुछ युवकों के खुलेआम सड़क किनारे जुआ खेलने का मामला सामने आया है।

हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर यह गतिविधि चल रही थी, वहां से पुलिस की मौजूदगी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। पूरा घटनाक्रम नवभारत लाइव के कैमरे में कैद हुआ है।

पुलिस चौकी के पास चल रहा था जुए का खेल

नवभारत के कैमरे में कैद वीडियो में कुछ युवक सड़क किनारे बैठकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह स्थान पुलिस चेकिंग पॉइंट और पुलिस चौकी से बेहद करीब है। इसके बावजूद मौके पर किसी तरह की कार्रवाई होती दिखाई नहीं दी। इस घटना ने राजधानी में पुलिस की सक्रियता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मोबाइल में व्यस्त दिखे पुलिसकर्मी

वीडियो में दूसरी ओर पास स्थित पुलिस चौकी के भीतर मौजूद पुलिसकर्मी मोबाइल फोन चलाते नजर आते हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय उनकी ड्यूटी क्या थी या उन्हें बाहर चल रही गतिविधि की जानकारी थी। बावजूद इसके, वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस की मौजूदगी के इतने करीब यदि इस तरह की गतिविधियां संचालित हो सकती हैं, तो कानून-व्यवस्था की निगरानी कितनी प्रभावी है।

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

राजधानी भोपाल में इन दिनों पुलिस का फोकस मुख्य रूप से वाहन चेकिंग, हेलमेट, लाइसेंस और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान काटने पर अधिक दिखाई देता है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर अपेक्षित सख्ती नहीं दिखने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि कहीं लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है।

https://youtu.be/eQHR5giMktc?si=xeK5KUZ7fu-m-N7V

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें! नदिया कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला

29 साल का गैंगस्टर, अमेरिका में केस और गिरफ्तारी वारंट...कौन है FBI के निशाने पर आया पंजाब का मेजर सिंह?

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल