दुर्गेश केसवानी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

'कांग्रेस में न नेता, न नीति और न ही नियत’; MP कांग्रेस के हंगामे पर दुर्गेश केसवानी ने कसा तंज

MP Congress Interal Clash: भोपाल में युवा कांग्रेस की बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की के बाद अध्यक्ष यश घंगोरिया ने किया बीच-बचाव, भाजपा ने साधा तीखा निशाना।

सजल रघुवंशी

Durgesh Keswani Target MP Congress: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की संगठनात्मक बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

संगठनात्मक रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ने पर बैठक की कार्यवाही भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। घटना के बाद यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

हालात संभालने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को करना पड़ा हस्तक्षेप

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि युवा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष यश घंगोरिया को अपनी कुर्सी छोड़कर स्वयं बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराने और बैठक का माहौल सामान्य बनाने की कोशिश की। इस दौरान अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, बैठक में हुए हंगामे ने संगठन की आंतरिक स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

भाजपा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

घटना के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि युवा कांग्रेस की बैठक में धक्का-मुक्की, हंगामा और हाथापाई जैसी घटनाओं ने कांग्रेस का वास्तविक चरित्र उजागर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो नेता संगठन को मजबूत बनाने की बात करते हैं, उनके ही कार्यकर्ता आपसी विवाद में उलझे हुए हैं। भाजपा ने इसे कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी और संगठनात्मक कमजोरी का उदाहरण बताया।

'न नेता, न नीति और न नियत' कहकर साधा निशाना

डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की पहचान उसके कार्यकर्ताओं के व्यवहार से होती है। उनके अनुसार, इस घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस के पास न स्पष्ट नेतृत्व है, न ठोस नीति और न ही सही नियत।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोग अब कांग्रेस को "डूबता हुआ जहाज" कहने लगे हैं, जिस पर कोई सवार नहीं होना चाहता। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर युवा कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बैठक में हुआ यह विवाद आगामी दिनों में प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बना रह सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=oN8aeO-UxNM

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र