किसानो के लिए दिग्विजय सिंह का पत्र , सोर्स सोशल मीडिया  
भोपाल

दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, किसानों के लिए उठाई 'ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग की मांग'

Ease of Doing Farming Method: दिग्विजय सिंह ने किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 'ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग' लागू करने की मांग उठाई है। उन्होंने सीएम मोहन यादव को इस संबंध में पत्र लिखा है।

सुधीर दंडोतिया

Digvijay Singh Letter To CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 'ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग' लागू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कृषि क्षेत्र में प्रक्रियाओं को सरल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में किसान नेता केदार सिरोही द्वारा दिए गए सुझाव का समर्थन करते हुए कहा कि जिस प्रकार “ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग” के माध्यम से व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है, उसी तर्ज पर कृषि क्षेत्र में भी सुधार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान आज भी बीज खरीद, ट्रांसफार्मर बदलवाने, फसल विक्रय, ऋण लेने एवं चुकाने जैसी प्रक्रियाओं में अनेक जटिलताओं और अनावश्यक बाधाओं का सामना कर रहे हैं।

खाद की कमी का जिक्र

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि फसल बीमा क्लेम की प्रक्रिया अत्यधिक जटिल है तथा खाद की उपलब्धता में पारदर्शिता की कमी बनी हुई है, जिससे किसानों को भारी परेशानी होती है। ऐसे में “Ease of Doing Farming” लागू कर इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

निति में किसानो को शामिल करने की मांग

दिग्विजय सिंह ने सुझाव दिया कि किसानों के हित में कृषि से जुड़े सभी विभागों की व्यापक समीक्षा की जाए तथा नीति निर्माण में किसान प्रतिनिधियों और कृषि वैज्ञानिकों से परामर्श लिया जाए। इससे प्रदेश की कृषि व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाया जा सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि किसानों की दशा और दिशा में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु 'ईज ऑफ डूइंग फार्मिंग' को शीघ्र लागू करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

सीएम मोहन यादव से की थी मुलाकात

बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी मुलाकात की थी। यह मुलाकात औपचारिक होने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं को लेकर भी काफी महत्वपूर्ण थी। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान प्रदेश के किसानों की समस्याओं, खासकर गेहूं उपार्जन से जुड़ी दिक्कतों को मुख्यमंत्री के सामने रखा।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज