अरुण यादव और जीतू पटवारी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का हमला, अरुण यादव बोले- MP में लोकतंत्र नहीं, माफिया सरकार चल रही

Jitu Patwari Attack on MP Government : खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत पर अरुण यादव और जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने शराब माफिया और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा।

  • अरुण यादव बोले- मध्य प्रदेश में लोकतंत्र नहीं, माफिया सरकार।

  • जीतू पटवारी ने गृह विभाग और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल।

  • शराब तस्करी नेटवर्क की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग।

Dewas TI Dilip Puri Death Case : देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर मौत के मामले में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार को घेरा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने घटना को प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर करारा तमाचा बताया है।

यादव ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार की जगह माफिया का राज चल रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। अरुण यादव ने टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री से पूछा- प्रदेश में सरकार है या माफियाराज?

अरुण यादव ने X पोस्ट में लिखा देवास के खातेगांव में शराब माफियाओं द्वारा टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मार डालना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर करारा तमाचा है। मध्यप्रदेश में अब माफिया सरकार चला रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। जब कानून के रक्षक ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा? प्रदेश में सरकार है या माफियाराज?

जीतू पटवारी ने गृह विभाग की कार्यशैली पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार रोकने पहुंचे पुलिस अधिकारी को शराब तस्करों के वाहन ने कुचलकर मार डाला। यह सिर्फ एक पुलिस अधिकारी की हत्या नहीं, प्रदेश में शराब माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस के सामने लाज लुटा चुकी, निर्वस्त्र कानून व्यवस्था की मौत का भी पुख्ता सबूत है।

वल्लभ भवन से संरक्षण मिलने का लगाया आरोप

पटवारी ने आरोप लगाया कि यह हमला प्रमाण है कि वल्लभ भवन की पांचवी मंजिल से शराब के अवैध धंधे को संरक्षण मिल रहा है, जिसके चलते वह पल और पनप रहा है। तस्कर पुलिस को कुचलने का दुस्साहस कर रहे हैं। इन हत्यारों को किसका संरक्षण मिल रहा है? सरकार क्या जनता को लूटने के लिए ही सत्ता में है?

तस्करी नेटवर्क की निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखा कि इस मामले में सिर्फ बयानबाजी और कार्रवाई के दावों से काम नहीं चलेगा। अवैध शराब के पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच करानी होगी और जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

पंजाब में AAP को एक और झटका, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

उमर अब्दुल्ला की सरकार पर संकट? NC के 25 विधायक नाराज, 14 दिन का दिया अल्टीमेटम

Cyclone Explained: चक्रवात कैसे बनता है और बंगाल की खाड़ी में ज्यादा तूफान क्यों आते हैं?

11,200 मेगावाट की सियांग परियोजना पर बढ़ा विवाद, गिरफ्तारियों के खिलाफ अरुणाचल में आज बंद का ऐलान

जस्टिस भुइंया के बयान ने छेड़ी सामाजिक बहस, समाज में तानाशाही पनपने का खतरा क्यों बताया?