कफ सिरप मास्टमाइंड गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

कफ सिरप फैक्ट्री मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार, STF ने तिरुवनंतपुरम से दबोचा; 27 जून तक रिमांड पर

Cough Syrup Case Mastermind Arrested: भोपाल नशीली कफ सिरप फैक्ट्री का मास्टरमाइंड राहुल कुशवाहा केरल से गिरफ्तार, विशेष कोर्ट ने 27 जून तक एसटीएफ रिमांड पर सौंपा, 50 हजार बोतलें हुई थीं जब्त।

सजल रघुवंशी

STF Arrest Cough Syrup Case Mastermind: राजधानी भोपाल में अवैध कफ सिरप फैक्ट्री मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य मास्टरमाइंड सलमान उर्फ राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को दक्षिण भारत के तिरुवनंतपुरम से पकड़कर भोपाल लाया गया, जहां उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की रिमांड पर एस टी एफ को सोप दिया।

मध्य प्रदेश एसटीएफ ने कफ सिरप फैक्ट्री मामले का मुख्य मास्टरमाइंड सलमान उर्फ राहुल कुशवाहा को तिरुवनंतपुरम से गिरफ्तार कर लिया, एसटीएफ ने आज उसे विशेष न्यायाधीश डॉ मुकेश मालिक की कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने राहुल को, 27जून तक एसटीएफ की रिमांड पर सौपा दिया। एसटीएफ की टीम ने आरोपी से पूछताछ के लिए अदालत से सात दिन की रिमांड मांगी थी।

लंबे समय से फरार था आरोपी

जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी इस पूरे नेटवर्क का प्रमुख संचालक था और उसके जरिए अवैध तरीके से कफ सिरप के निर्माण, सप्लाई और वितरण का बड़ा रैकेट संचालित किया जा रहा था।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर जांच एजेंसियों से बचने की कोशिश कर रहा था।

एसटीएफ ने तिरुवनंतपुरम से आरोपी को दबोचा

तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स ने तिरुवनंतपुरम में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।एसटीएफ एसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया की अब एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं, कच्चा माल कहां से लाया जाता था, तैयार कफ सिरप किन राज्यों में भेजा जाता था और इस पूरे नेटवर्क से अब तक कितनी बड़ी आर्थिक गतिविधि संचालित हुई।

कई राज्यों तक फैले हो सकता है नेटवर्क

जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों तक फैले हो सकते हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद इस मामले में कई और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है। बता दे की गांधीनगर थाना क्षेत्र की डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी मे एसटीएफ ने रेड की थी यहां से लगभग 50 हजार से ज्यादा कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप (ऑनरिक्स और ऑफ-कफ) की बोतलें, भारी मात्रा में खाली बोतलें, और पैकेजिंग मशीनें बरामद की गईं थी।

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’