कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

जीतू पटवारी की सरकार से मांग, दीपावली पर महंगाई से राहत दें, किसानों को उचित दाम और युवाओं को रोजगार मिले

Jitu Patwari Diwali Message : जीतू पटवारी ने दीपावली पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से महंगाई में राहत, किसानों को उचित मूल्य, युवाओं के लिए रोजगार और गरीबों के कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • जीतू पटवारी ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव से जनता के हित में पांच संकल्प लेने की अपील।

  • महंगाई से राहत और किसानों को उपज का उचित मूल्य देने की मांग।

  • बेरोजगार युवाओं के लिए नई भर्तियां शुरू करने की मांग।

  • महिलाओं की सुरक्षा और गरीबों के कल्याण पर दिया जोर।

Jitu Patwari Statement on BJP Government : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश सरकार से गरीबों, किसानों, युवाओं और जरूरतमंदों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील की कि दीपावली के इस पर्व पर सरकार जनता के हित में कुछ महत्वपूर्ण संकल्प ले, ताकि प्रदेश के हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आ सके।

जीतू पटवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आम जनता को खाद्य सामग्री, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

किसानों की उपज का उचित मूल्य देने की मांग

जीतू पटवारी ने कहा कि किसानों की मेहनत का उचित सम्मान होना चाहिए। उनकी उपज का सही मूल्य सुनिश्चित करने के साथ खाद, बीज और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता कराई जाए। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए, ताकि उनके जीवन में भी खुशहाली आ सके।

युवाओं के लिए नई भर्तियां शुरू करने की अपील

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। सरकार नई भर्तियां शुरू करे और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के साथ समयबद्ध नियुक्तियां सुनिश्चित करे। इसके अलावा गरीब परिवारों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और जरूरतमंदों के लिए राहत एवं कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग भी की।

महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव पर जोर

पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सभी धर्मों और समुदायों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक है, जब समाज का अंतिम व्यक्ति भी खुशहाल हो और विकास का लाभ प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचे।

जरूरतमंदों के घर भी खुशियों के दीप जलाने की अपील

अंत में जीतू पटवारी ने प्रदेशवासियों से दीपावली प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के घर भी खुशियों के दीप जलाएं और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

SSR-2027 के तहत यूपी में वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्यक्रम बदला, 17 नवंबर को जारी होगी प्रारूप सूची

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update