हर्षित राजपूत की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल

भोपाल सेंट्रल जेल में युवक की मौत: परिजनों ने सीएम हाउस से 500 मीटर पहले किया चक्काजाम

Harshit Rajput Death Bhopal Jail: भोपाल सेंट्रल जेल में बंद 21 साल के हर्षित राजपूत की मौत के बाद बवाल, शव को स्ट्रेचर पर रखकर सीएम हाउस की ओर परिजनों ने की कूच, जेल प्रशासन पर उठे लापरवाही के सवाल।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद 21 वर्षीय हर्षित की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन।

  • मृतक के परिजनों ने किया प्रदर्शन, सीएम हाउस से 500 मीटर पहले चक्काजाम।

  • परिजनों ने लगाए हर्षित राजपूत को समय पर इलाज न मिलने के आरोप।

Bhopal Jail Harshit Rajput Death Sparks Family Protest: राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल में बंद 21 साल के छात्र की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार हमीदिया हॉस्पिटल में हर्षित राजपूत की गुरुवार यानी 19 नवंबर की रात को मौत हुई थी।

जिसको लेकर परिजनों का आरोप है कि हर्षित को जेल में उसे समय पर इलाज नहीं मिला था और डॉक्टर ने पैसे मांगे थे। हर्षित की मौक के बाद परिजन शव को स्ट्रेचर पर रखकर सड़क पर उतर आए और उन्होंने मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच कर दिया।

सीएम हाउस से 500 मीटर पहले चक्काजाम की स्थिति

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सीएम हाउस से 500 मीटर पहले चक्काजाम की स्थिति बना दी। इस दौरान उन्होंने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए साथ ही छात्र के हत्यारों को फांसी दो जैसे नारे सुनाई दिए।

हर्षित को नहीं मिला समय पर उपचार

हर्षित राजपूत के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में बंद रहने के दौरान उसे समय पर इलाज नहीं कराया गया। इसके अलावा उन्होंने जेल सुपरिंटेंडेंट, जेलर और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए मौके पर राजधानी भोपाल के सात थानों की पुलिस तैनात की गई।

"दो महीने तक दिया कोर्ट में आवेदन लेकिन सुनवाई नहीं हुई"

मृतक हर्षित राजपूत के भाई का दावा है कि उन्होंने करीब दो महीने तक कोर्ट में इलाज के लिए आवेदन दिया था लेकिन इसके बावजूद भी सुनवाई नहीं हुई। जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश के करीब एक घंटे बाद छात्र को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण वेंटिलेटर पर रखना पड़ा।

प्रदर्शन फिलहाल खत्म, प्रशासन को कल तक का अल्टीमेटम

राजधानी भोपाल के रंगमहल इलाके में चल रहा यह विरोध प्रदर्शन फिलहाल समाप्त हो गया है लेकिन मृतक के परिजनों ने प्रशासन को साफ तौर पर अल्टीमेटम देते हुए यह कहा है कि जब तक लापरवाही के जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।

Cyclone Akvan Live: चक्रवात ‘अकवन’ कमजोर पड़ा, अगले कुछ घंटों में और घटेगी तीव्रता

2070 तक हिंदू आबादी में कितना होगा बदलाव? इन देशों में दोगुनी हो जाएगी संख्या, इस मुस्लिम देश का नाम भी शामिल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

Kal Ka Mausam: 21 नवंबर को चक्रवात अकवान बरपाएगा कहर, बंगाल-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल