कार पर चढ़कर धूम स्टाइल में शराब पीने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा, भोपाल नंबर की गाड़ी से कर रहा था कारनामे

Dangerous Car Stunt Bhopal: चलती कार की छत पर चढ़कर शराब पीने और स्टंट करने का वीडियो हुआ वायरल। भोपाल पुलिस की सूचना पर राजगढ़ पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
Man Arrested For Drinking On Top Of Car
खतरनाक स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • युवक ने कार की छत पर चढ़कर पी शराब।

  • खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

  • भोपाल पुलिस की सूचना पर राजगढ़ पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा।

Man Arrested For Drinking On Top Of Car: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एख युवक कार की छत पर चढ़कर शराब पीता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में गाड़ी चल रही है, इस वीडियो में कार की नंबर प्लेट भी दिखाई दे रही है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी को दबोच लिया है।

खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल, यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। साथ ही लोगों ने युवक के ऊपर कार्रवाई करने की भी मांग उठाई, पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए गाड़ी का पता लगाया तब गाड़ी राजगढ़ जिले के पते पर रजिस्टर्ड पाई गई।

राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा

राजधानी भोपाल पुलिस से सूचना मिलने के तुरंत बाद राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए। आरोपी को दबोच लिया, बताया जा रहा है कि तलाश के दौरान वाहन चालक की पहचान मुकेश तंवर के रूप में हुई है।साथ ही पुलिस अब वायरल वीडियो और वाहन से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Man Arrested For Drinking On Top Of Car
इंदौर में सूने मकान में 16 तोले से ज्यादा सोने की चोरी, भाई दूज मनाने गया था परिवार, CCTV में कैद हुए चोर

ऐसे स्टंट करने से दूसरों की जान को भी होता है खतरा

गौरतलब है कि चलती हुई कार की छत पर बैठकर शराब पीना या स्टंट करना खुद केवल खुद की जान को जोखिम में डालना नहीं है बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इस तरह के कारनामों से सड़क हादसे की आशंका भी कई गुना बढ़ जाती है। फिलहाल इस मामले में राजधानी भोपाल पुलिस की सूचना पर राजगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी तक पहुंच बनाई गई है। पुलिस की कार्रवाई से साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे खतरनाक स्टंट को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

Man Arrested For Drinking On Top Of Car
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: आखिर उज्जैन में ही क्यों विराजमान हुए भगवान शिव? जानें दूषण राक्षस की पौराणिक कथा