सीबीएसई भोपाल रीजन रिजल्ट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

CBSE 12th Result 2026: भोपाल रीजन में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें कैसा रहा MP के छात्रों का प्रदर्शन

Bhopal News: CBSE 12वीं के परिणामों में भोपाल रीजन का पास प्रतिशत 79.43% रहा, जो राष्ट्रीय औसत से 5.77% कम है। लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले 5% बेहतर प्रदर्शन किया।

सजल रघुवंशी

CBSE 12th Result 2026 Bhopal Region: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार दोपहर 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। इसके साथ ही भोपाल के 9,399 सहित मध्य प्रदेश के 80,454 विद्यार्थियों और देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया।

इस वर्ष भोपाल रीजन का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से कमजोर रहा। भोपाल रीजन में कुल 79.43 प्रतिशत छात्र सफल हुए, जबकि देशभर का औसत पास प्रतिशत 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस तरह भोपाल रीजन राष्ट्रीय औसत से 5.77 प्रतिशत पीछे रहा। वहीं रायपुर, लखनऊ और रांची जैसे कई रीजन ने भी भोपाल से बेहतर प्रदर्शन किया।

भोपाल रीजन में लड़कियों का दिखा दबदबा

भोपाल रीजन के परिणामों पर नजर डालें तो इस बार भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। आंकड़ों के मुताबिक लड़कों का पास प्रतिशत 76.87 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कियों ने 82.19 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। इस तरह छात्राएं करीब 5 प्रतिशत अंकों के अंतर से आगे रहीं।

12.14% छात्र सभी विषयों में हुए फेल

मध्य प्रदेश का भोपाल रीजन के परीक्षा परिणामों में एक चिंताजनक पहलू भी सामने आया है। कुल परीक्षार्थियों में से 12.14 प्रतिशत छात्र सभी विषयों में असफल रहे। इस आंकड़े को शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी, दोनों के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है।

भोपाल दूसरे नंबर पर सीबीएसई का बड़ा रीजन

भोपाल रीजन देश के सबसे बड़े सीबीएसई रीजन में गिना जाता है। यहां केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध कुल 1291 स्कूल संचालित हैं। स्कूलों की संख्या के आधार पर भोपाल रीजन, 1483 स्कूलों वाले लुधियाना रीजन के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा रीजन माना जाता है।

तिरुवनंतपुरम रीजन ने किया बेहतर प्रदर्शन

सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष देशभर का कुल पास प्रतिशत 85.20 दर्ज किया गया, जो पिछले साल के 88.39 प्रतिशत की तुलना में 3.19 प्रतिशत कम रहा। क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो तिरुवनंतपुरम रीजन ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जहां 95.62 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित हुए। वहीं प्रयागराज सबसे कमजोर रीजन रहा, जहां पास प्रतिशत 72.43 दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली वेस्ट और दिल्ली ईस्ट रीजन ने भी 91 प्रतिशत से अधिक परिणाम हासिल किए।

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट