हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स- नवभारत) 
भोपाल

ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग

Hemant Khandelwal Meeting: भाजपा की दो दिवसीय वर्किंग कमेटी की बैठक 18 और 19 जुलाई को ओरछा में होगी। हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली बैठक में संगठनात्मक रणनीति, बूथ सशक्तिकरण पर मंथन होगा।

प्रीतेश जैन

BJP Working Committee Meeting Orchha: भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 18 और 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, स्थायी आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों सहित प्रदेशभर के प्रमुख संगठनात्मक पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा 23 जून 2026 को घोषित 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति और 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, जो विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

वरिष्ठ नेतृत्व करेगा संगठन का मार्गदर्शन

दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक में पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व संगठन को आगामी कार्ययोजना और विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देगा। बैठक में प्रदेश संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा होगी।

हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली प्रदेश कार्यसमिति

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में यह पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। संगठन के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें आगामी महीनों के लिए संगठन की रणनीति और कार्ययोजना तय की जाएगी। कार्यकर्ताओं को संगठन की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, कार्यकर्ता प्रशिक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तृत मंथन होगा। साथ ही आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर भी व्यापक चर्चा की जाएगी, ताकि प्रदेशभर में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मिलेगा बल

भाजपा का मानना है कि प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन की दिशा तय करेगी। बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत किया जाएगा। संगठन का लक्ष्य भाजपा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठनात्मक ढांचे को भी और सशक्त बनाना रहेगा।

https://youtu.be/WDNHRhtWHkw?si=zxiS_lQD2ANb-Mjd

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा