मध्य प्रदेश निर्वाचन सदन फोटो सोर्स- नवभारत
भोपाल

भोपाल में वोटर लिस्ट सुधार अभियान तेज, 3.88 लाख कटे नामों की जांच के लिए सभी 7 विधानसभाओं में शिविर

Bhopal Deleted Voter Names : भोपाल में SIR के तहत कटे 3.88 लाख मतदाताओं के नामों की जांच शुरू हो गई है। सभी सात विधानसभाओं में 8 और 9 अक्टूबर को विशेष शिविर लगेंगे। नए वोटरों के फॉर्म-6 भी भरे जाएंगे।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Bhopal Voter List Revision : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मतदाता सूची सुधार अभियान के तहत स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में कटे हुए 3.88 लाख नामों की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मैदान में उतर चुके हैं।

भोपाल की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 8 और 9 अक्टूबर को विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से मतदाताओं के नामों की स्थिति स्पष्ट करने के साथ पात्र लोगों के नाम दोबारा सूची में जोड़ने और नए मतदाताओं का पंजीयन करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

21.25 लाख से घटकर 16.87 लाख रह गए थे मतदाता

करीब 11 महीने पहले हुई SIR प्रक्रिया से पहले भोपाल में कुल 21.25 लाख मतदाता दर्ज थे। प्रक्रिया के बाद यह संख्या घटकर 16.87 लाख रह गई थी। इस दौरान 3.88 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए। इनमें 1.01 लाख अनुपस्थित और 2.86 लाख स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके मतदाता शामिल हैं। अब इन नामों की स्थिति की दोबारा जांच की जा रही है, ताकि पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

स्थानीय निवासी पाए जाने पर दोबारा जुड़ेंगे नाम

जांच के दौरान यदि कोई मतदाता संबंधित पते पर स्थानीय निवासी पाया जाता है या उसके पते पर नहीं मिलने की स्थिति स्पष्ट हो जाती है, तो नियमों के अनुसार उसका नाम मतदाता सूची में दोबारा जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बूथ लेवल ऑफिसर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और जानकारी जुटा रहे हैं। विशेष शिविरों के जरिए भी मतदाताओं को अपनी स्थिति स्पष्ट करने और सूची में नाम शामिल कराने का अवसर मिलेगा।

नए मतदाताओं के लिए एडवांस में फॉर्म-6 भरने की सुविधा

मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भी प्रक्रिया शुरू की गई है। जो युवा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे, वे एडवांस में फॉर्म-6 भर सकते हैं। दी गई जानकारी के मुताबिक, इस प्रक्रिया में डिक्लेरेशन की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इसका उद्देश्य पात्र युवाओं को समय रहते मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

राजनीतिक दलों के साथ साझा की जा रहीं सूचियां

मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सूचियां राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ साझा की जा रही हैं। इसके साथ ही मजदूर बस्तियों और नाइट शेल्टर में भी विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि ऐसे लोगों तक पहुंचा जा सके, जो काम या अन्य कारणों से नियमित रूप से अपने पते पर उपलब्ध नहीं रहते। अभियान के तहत कटे नामों की जांच, पात्र मतदाताओं को दोबारा जोड़ने और नए नाम दर्ज करने पर जोर दिया जा रहा है।

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप