शोरूम कर्मचारी ने ग्राहक के नाम पर चुराई कार फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
भोपाल

पत्नी के हाई फाई शौक पूरे करने के लिए शोरूम कर्मचारी ने चुराई 23 लाख की कार, GPS की लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी

Bhopal Luxury Car Theft : भोपाल में शोरूम कर्मचारी ने ग्राहक के नाम पर बुक 23 लाख रुपए की Volkswagen Virtus GT कार चोरी कर ली। GPS लोकेशन से कार मिली और आरोपी गिरफ्तार हुआ।

सुधीर दंडोतिया, शाजेब खान

Highlights :

  • भोपाल में फॉक्सवैगन शोरूम कर्मचारी पर 23 लाख की कार चोरी करने का आरोप।

  • आरोपी करीब एक साल से शोरूम में कर रहा था काम ।

  • ग्राहक के नाम पर बुक वर्टस GT कार लेकर हुआ था फरार।

Bhopal Volkswagen Showroom Car Theft Case : राजधानी भोपाल में एक अनोखा लग्जरी कार चोरी का मामला सामने आया है। एक कार शोरूम के कर्मचारी ने अपनी पत्नी के महंगी कारों के शौक पूरे करने के लिए अपने ही शोरूम से 23 लाख रुपए की फॉक्सवैगन वर्टस GT कार चोरी कर ली। आरोपी की पहचान गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी की कार भी बरामद कर ली है।

कस्टमर के नाम पर बुक कार लेकर हुआ फरार

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब एक साल से फॉक्सवैगन कार शोरूम में काम कर रहा था। शोरूम की कार्यप्रणाली और गाड़ियों की बुकिंग की जानकारी होने के कारण उसने इस चीज का फायदा उठाया। 28 सितंबर की रात वे ग्राहक के नाम पर बुक की गई वर्टस GT कार लेकर शोरूम से फरार हो गया।

स्टॉक मिलान में खुला चोरी का मामला

राजधानी भोपाल में शोरूम प्रबंधन ने जब गाड़ियों के स्टॉक का मिलान किया तो 23 लाख रुपए कीमत की कार गायब मिली। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने पर अशोका गार्डन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार में लगे GPS की मदद से उसकी लोकेशन को ट्रैक किया।

मॉल के पास कार चलाती मिली पत्नी

पुलिस को शुक्रवार रात जब कार की लोकेशन नर्मदापुरम रोड स्थित आशिमा मॉल के पास मिली तब टीम मौके पर पहुंची तो कार आरोपी की पत्नी चला रही थी। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई जिसमें शोरूम कर्मचारी गजेंद्र उर्फ ऋषि आनंद की भूमिका सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली।

पत्नी के शौक के लिए की चोरी

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पत्नी के महंगी कारों में घूमने के शौक को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। वो मूल रूप से होशंगाबाद का रहने वाला है और भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में किराए से रहता था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कार चोरी की योजना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

पत्नी की भूमिका की भी होगी जांच

पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि आरोपी की पत्नी को कार चोरी की जानकारी पहले से थी या नहीं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच के बाद अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय