वैशाली नगर के पानी में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया फोटो सोर्स- AI
भोपाल

अब भोपाल के पानी में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया, इंदौर के भागीरथपुरा में ली थी कई जानें! निगम पर उठे सवाल

Vaishali Nagar Contaminated Water Report : भोपाल के वैशाली नगर में 16 दिन में दूसरी बार नल के पानी में ई-कोलाई मिला। 200 परिवारों ने पानी पीना बंद किया, इसी नेटवर्क से सात लाख लोगों को सप्लाई होती है।

प्रीतेश जैन

Highlights:

  • भोपाल के वैशाली नगर में 16 दिन के भीतर दूसरी बार मिला ई-कोलाई।

  • दूसरी जांच में भी 100 मिलीलीटर पानी में 350 MPN बैक्टीरिया मिला।

  • करीब 200 परिवारों ने नल का पानी पीना बंद किया।

  • इंदौर के भागीरथपुरा में इसी बैक्टीरिया से हुई थी कई मौतें।

E Coli Bacteria Found in Bhopal Drinking Water : इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई कई लोगों की मौतों के बाद अब भोपाल के वैशाली नगर में भी पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। यहां 16 दिनों के अंदर दूसरी बार नल के पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला है।

पानी की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कॉलोनी के करीब 200 परिवारों ने नल का पानी पीना बंद कर दिया है। अब वे बोतलबंद पानी खरीदकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

पहली जांच में तय सीमा से ज्यादा मिला बैक्टीरिया

वैशाली नगर के रहवासी विवेक राय ने इलाके में लगातार गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई की शिकायतों के बाद खुद पानी की जांच कराई। 28 अक्टूबर को स्टेट रिसर्च लेबोरेटरी की रिपोर्ट में 100 मिलीलीटर पानी में ई-कोलाई की मात्रा 680 MPN दर्ज की गई, जबकि पेयजल में इसकी मात्रा शून्य होनी चाहिए। पानी का मटमैलापन भी 5.9 NTU मिला, जबकि इसकी अधिकतम सीमा 5 NTU है।

दूसरी जांच में भी नहीं सुधरी स्थिति

पहली रिपोर्ट के बाद 12 नवंबर को दोबारा पानी का सैंपल जांच के लिए दिया गया। 13 नवंबर को आई रिपोर्ट में भी 100 मिलीलीटर पानी में 350 MPN ई-कोलाई मिला। यानी दूसरी जांच में भी पानी पीने के लिहाज से सुरक्षित नहीं पाया गया। रिपोर्ट सामने आने के बाद रहवासियों ने नल के पानी का इस्तेमाल पीने के लिए बंद कर दिया है।

डेढ़ साल से गंदे पानी की शिकायत

स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, वे करीब डेढ़ साल से गंदे और बदबूदार पानी की समस्या झेल रहे हैं। कई बार भोपाल नगर निगम में शिकायत की गई। गटर की सफाई के बाद दो दिन तक पानी ठीक आया, लेकिन फिर वही स्थिति बन गई। रहवासियों का दावा है कि उल्टी-दस्त और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते कुछ लोगों को नर्सिंग होम में भर्ती भी कराना पड़ा।

सीवेज लाइन से पेयजल में लीकेज की आशंका

रहवासियों को आशंका है कि पेयजल लाइन के पास से गुजर रही सीवेज लाइन का गंदा पानी लीकेज के कारण सप्लाई लाइन में मिल रहा है। उनका कहना है कि पीछे स्थित वायु नगर के चेंबर ओवरफ्लो होने पर यह समस्या बढ़ जाती है। लीकेज ठीक करने के लिए अलग-अलग जगह करीब 10 से 11 बार सड़क खोदी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया।

निगम की सैंपलिंग पर उठे सवाल

वैशाली नगर के रहवासियों का कहना है कि नगर निगम रोजाना 100 से ज्यादा पानी के सैंपल लेने का दावा करता है, इसके बावजूद दूषित पानी की समस्या पकड़ में नहीं आई। इसी कॉलर नेटवर्क से नौ जोन के करीब सात लाख लोगों को 1.35 लाख कनेक्शनों के जरिए रोजाना 34 एमएलडी पानी सप्लाई किया जाता है। ऐसे में पानी में बैक्टीरिया मिलने से पूरे नेटवर्क की निगरानी और जांच व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

इंदौर की घटना के बाद बढ़ी चिंता

इंदौर के भागीरथपुरा में 24 दिसंबर 2025 को दूषित पेयजल से बीमारी फैलने का मामला सामने आया था। इस घटना में 36 लोगों की मौत हुई थी, हालांकि जांच रिपोर्ट में 22 मौतों को दूषित पानी से जुड़ा माना गया। अब भोपाल के वैशाली नगर में लगातार दूसरी बार ई-कोलाई मिलने से रहवासी पेयजल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल

Priya Saroj Net Worth: सांसद प्रिया सरोज कितनी संपत्ति की मालिक हैं? क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी पत्नी

Microsoft Outage के बाद हैकर्स हुए एक्टिव, फर्जी ईमेल भेजकर पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने किया अलर्ट

मणिपुर में बन रही देश की पहली नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी NSU, अगले सत्र से हो सकती है शुरू

भारत में घुसा चीन का सैन्य विमान, चिकन नेक पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, मचा हड़कंप