बागसेवनिया थाना फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
भोपाल

भोपाल: टीवी चैनल मालिक को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 1.5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप, महिला समेत 3 पर FIR

Bhopal TV Channel Owner Extortion Case : भोपाल में टीवी चैनल मालिक एलएन मालवीय से दुष्कर्म केस की धमकी देकर 1.5 करोड़ मांगने का आरोप। बाग सेवनिया पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों पर FIR दर्ज की।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • भोपाल में टीवी चैनल मालिक एलएन मालवीय से अड़ीबाजी का मामला।

  • दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर 1.5 करोड़ मांगने का आरोप।

  • महिला, पति और पिता के खिलाफ बाग सेवनिया थाने में FIR।

LN Malviya blackmailing case in Bhopal : भोपाल में दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर टीवी चैनल मालिक और ठेकेदार एलएन मालवीय से कथित तौर पर 1.5 करोड़ रुपये मांगने का मामला सामने आया है। बाग सेवनिया थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर एक महिला, उसके पति रामकुमार धाकड़ और पिता रामकृष्ण देवड़ा के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और अड़ीबाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पहले भी शिकायत वापस लेने के नाम पर रकम ले चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अब दोबारा बड़ी रकम की मांग की जा रही थी।

दुष्कर्म की शिकायत का डर दिखाकर रकम लेने का आरोप

साकेत नगर निवासी एलएन मालवीय के मुताबिक, महिला के साथ उनके संबंध आपसी सहमति से बने थे। उनका दावा है कि महिला के पति को भी इसकी जानकारी थी। आरोप है कि बाद में महिला और उसके परिजनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर उन्हें पैसे देने के लिए दबाव बनाया। शिकायतकर्ता के अनुसार, मई में दुष्कर्म की लिखित शिकायत का डर दिखाकर 5 लाख रुपये का कर्ज माफ कराया गया।

शिकायत वापस लेने के नाम पर 25 लाख लेने का दावा

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जून में महिला ने दोबारा लिखित शिकायत दी। इसके बाद शिकायत वापस लेने और मामला खत्म करने के नाम पर 25 लाख रुपये लिए गए। मालवीय का कहना है कि इस पूरे मामले में लेनदेन और बातचीत से जुड़े साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं।

तीन बार स्टांप पेपर पर हुआ समझौता

एलएन मालवीय के अनुसार, महिला, उसके पति और पिता के साथ एमपी नगर स्थित उनके फ्लैट पर बातचीत हुई थी। इस दौरान तीन बार लिखित समझौते किए गए। शिकायतकर्ता का दावा है कि स्टांप पेपर पर हुए समझौते में महिला और उसके परिजनों ने संबंधों को आपसी सहमति से बने होने की बात स्वीकार की थी। साथ ही भविष्य में दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं कराने की बात भी लिखी गई थी।

1.5 करोड़ रुपये नहीं देने पर FIR की धमकी का आरोप

मालवीय ने पुलिस को बताया कि लिखित समझौतों और रकम के लेनदेन के बावजूद महिला का परिवार अपनी बात से मुकर गया। आरोप है कि महिला के पति रामकुमार धाकड़ ने फोन कर उनसे 1.5 करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी।

कॉल रिकॉर्डिंग और CCTV फुटेज होने का दावा

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कथित अड़ीबाजी और पैसों के लेनदेन से जुड़े कॉल रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद हैं। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उन्होंने बाग सेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। भोपाल पुलिस ने महिला, उसके पति और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान